Skip to main content
Submitted by PatientsEngage on 1 August 2020

विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर इस लेख में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के कंसल्टेंट रेस्पिरोलोगिस्ट डॉ लांसलॉट पिंटो फेफड़ों के कैंसर के 10 आम देखे जाने वाले लक्षणों पर प्रकाश डालते हैं। फेफड़ों का कैंसर भारत में सभी नए कैंसर के केस का लगभग 13 प्रतिशत हिस्सा है -- और धूम्रपान इस बीमारी का मुख्य कारण है।

जो व्यक्ति वर्तमान में धूम्रपान करते हैं, अतीत में धूम्रपान करते थे, जिनके परिवार में फेफड़े के कैंसर का पारिवारिक इतिहास (फॅमिली हिस्ट्री) है, और जिन लोगों ने ऐसे माहौल में काम करा है जिस में एस्बेस्टस था, उन लोगों को अन्य लोगों के मुकाबले फेफड़ों के कैंसर होने का कहीं ज्यादा खतरा है। ऐसे लोगों को ख़ास तौर से फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों और संकेतों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

फेफड़ों के कैंसर के आम लक्षण, जिन के लिए सतर्क रहना चाहिए:

1.   बिना किसी स्पष्ट वजह से वजन घटना

आहार या व्यायाम में बदलाव किए बिना अगर वजन घटे तो जांच की जानी चाहिए। यह विशेष रूप से तब जरूरी है यदि वजन 10 प्रतिशत से अधिक घटा हो।

2.   कफ (बलगम) में खून आना

हालांकि मीडिया इस लक्षण को फेफड़ों के कैंसर के सबसे महत्वपूर्ण लक्षण के रूप में दर्शाती है, असल में बलगम में खून अनेक कारणों से आ सकता है। यदि यह लक्षण है, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। डरें नहीं, आतंकित न हों, यह न सोचें कि अब तो सब डूब गया, कुछ नहीं हो सकता - यह लक्षण कई सहज कारणों से भी पैदा हो सकता है।

3.   लम्बे अरसे से चल रही खांसी

अगर खांसी 2 सप्ताह से अधिक समय तक रहती है, तब उसकी जांच करना आवश्यक है, क्योंकि यह फेफड़ों के कैंसर की वजह से भी हो सकती है।

4.   सांस लेने में कठिनाई

यह एक ऐसा लक्षण है जिसे कभी भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा न सोचें इस का कारण बुढ़ापा होगा। इस लक्षण के अनेक कारण हो सकते हैं।

5.   छाती में दर्द

खासतौर से ऐसा दर्द जो गहरी सांस लेते समय, खांसते समय या छींकने पर ज्यादा हो। अगर इस लक्षण के साथ उपरोक्त लक्षणों में से कोई और लक्षण भी मौजूद हैं तो स्थिति को और अधिक गंभीर मानें।

6.   बहुत अधिक मात्रा में बलगम बनना

बलगम बहुत ज्यादा बने - जिसे ब्रोंकोरिया भी कहा जाता है - यह लक्षण फेफड़ों के कैंसर के कारण हो सकता है।

7.   सांस लेते समय सीटी की आवाज

यदि बड़ी उम्र में, पहली बार यह अनुभव हो कि सांस लेते समय सीटी की आवाज़ या घरघराहट हो रही है और व्यक्ति को पहले कभी अस्थमा (दमा) या सीओपीडी नहीं था तो यह लक्षण वायु मार्ग में ट्यूमर का संकेत हो सकता है।

8.   बगल, गर्दन या छाती में सूजन

भारत में संभवतः ऐसी सूजन का मुख्य कारण तपेदिक (टीबी) है पर फेफड़े का कैंसर भी इन क्षेत्रों में फैल सकता है और इस तरह के लक्षण पैदा कर सकता है।

9.   अत्यधिक थकान / रात को पसीना छूटना/ लंबे समय से चल रहा बुखार

इन लक्षणों का मुख्य कारण संभवतः तपेदिक (टीबी) है, लेकिन ये लक्षण कुछ कैंसर में भी नजर आ सकते हैं - जैसे कि ऐसा लिम्फोमा जिस का असर फेफड़ों पर भी हुआ है।

10.  फ्रैक्चर या कन्वल्शन (ऐंठन, आक्षेप)

एक तुच्छ चोट से हड्डी का फ्रैक्चर हो जाना/ वयस्क अवस्था में पहली बार कन्वल्शन (ऐंठन, आक्षेप) होना/ पैरों की गहरी नसों में थक्के होना/ पेट की सूजन -- ये सब फेफड़ों के कैंसर के फैलने का या शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले कैंसर का संकेत हो सकते हैं। शरीर में कहीं न कहीं एक गुप्त कैंसर की संभावना के लिए इन समस्याओं की हमेशा अच्छी तरह से जांच की जानी चाहिए।

इसे पढ़ें: धूम्रपान कैसे छोड़ें
 

Changed
01/Aug/2020
Condition

Stories

  • Image of two doctors Dr. Prashant Parmeswaran and Dr. Chandrakanth MV and title Living Well After Advanced Lung Cancer Care cannot wait
    Living Well After Advanced Lung Cancer
    Dr. Prashant Parmeswaran (Consultant Department medical oncology MVR cancer center and Research Institute Calicut) & Dr. Chandrakanth MV (medical oncologist at Narayan super Specialty Hospital Kolkata) talk about signs, symptoms, early diagnosis and how to live well after advanced lung cancer. PatientsEngage conducted a series for lung cancer awareness on various topics such as signs, symptoms, early diagnosis and risks associated with lung cancer. This article helps us understand how to…
  • Sai Narayan in with his wife and the text overlay Lung Cancer: Journey of resilience
    A Lung Cancer Journey of Resilience
    Sai Narayana Karanam, 70, has been managing Stage 4 lung cancer for the last 12 years. Targeted medication has worked for him as have his positivity and disciplined lifestyle. He shares his story with us. My name is Sai Narayana Karanam. I am 70 years old, living in the temple town of Tirupati, Andhra Pradesh, with my wife. We are both retired high school principals, having dedicated our lives to education. We retired 14 years ago. Our only son, a software engineer, resides in the USA but…
  • An elderly person with dark glasses on the beach and text overlay on blue banner Navigating lung cancer care
    Challenges in Navigating Late Stage Lung Cancer Care
    The health of an individual goes beyond the journey of symptoms, diagnosis, treatment and recovery phase. The support and information provided by healthcare professionals and hospital/ clinics is key to helping patients and their families navigate these stages. Lata highlights her experience while playing the role of a caregiver in her father-in-law’s brief journey with lung cancer. My father-in-law was a man with no chronic conditions, despite being a chronic smoker for 69 years. He quit…
  • Image of the two doctors, details of their profiles and the title lung cancer unveiled - debunk myths and learn facts
    Lung Cancer – Debunk Myths And Learn Facts
    Dr. Naresh Somani ( MD,DM, Director and HoD Medical Oncology, HCG Cancer Centre Jaipur) & Dr. Vidya MN ( Lead Consultant, Pathology, Manipal Hospitals, Bangalore) spoke to PatientsEngage on myths and facts on lung cancer.   Myth: Lung cancer is just a chronic cough that will eventually go away. Fact: Lung cancer is not merely a chronic cough that will disappear over time. While a persistent cough can be a symptom of various respiratory issues, including lung cancer, it is crucial…
  • A woman holding the bridge of her nose and text overlay on a blue band Managing Cancer Related Fatigue
    Managing Cancer Related Fatigue
    Fatigue, often confused with mere weakness, is now recognized as one of the most common symptoms of cancer itself as well as a side-effect of the treatment that a patient goes through. Often underdiagnosed or misdiagnosed, it leads to a distress and affects daily living of the cancer patient. So how does one recognize it and what do we do about it. Sarika Mahajan, senior Physiotherapist with Tata Memorial Hospital helps us unpack this unvalued symptom for both patients and their care providers…
  • एएलके (ALK) लंग कैंसर के मरीज साथ मिलकर अपनी स्थिति में सुधार के लिए काम कर रहे हैं
    शीबा सुरेश को जैसे ही स्टेज IV एएलके (ALK) म्यूटेशन लंग कैंसर का निदान मिला, उनकी लक्षित चिकित्सा को तुरंत शुरू किया गया। इस लेख में वे बताती हैं कि उनके लिए दवाएं असरदार रहीं और वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वे अधिक समय तक जीवित रह सकेंगी। कोच्चि में दिसंबर में मौसम सुहावना होता है। बागवानी के लिए यह सही समय है। मैंने उत्साह से अपने घर के लिए एडेनियम, पेटुनिया, डायनथस और गुलाब के कुछ फूल वाले पौधे खरीदे और कुछ दिनों के लिए उन्हें लगाने और काटने में व्यस्त हो गई। मैंने अपने आप पर ज्यादा जोर…
  • Webinar: Staying Strong With Stage 4 Lung Cancer
    Lung Cancer is often diagnosed at an advanced stage. This has a significant impact on the patient and their family. ALK+ Lung Cancer Survivor Shiba Suresh from Kochi, Kerala joins us on 14th August 3pm IST to talk about her journey of diagnosis and navigating metastatic lung cancer, the challenges she faces and what helps her stay strong. Co-moderated by Urvi Sabnis, cancer survivor and caregiver and Aparna Mittal, founder PatientsEngage On Zoom Webinar ID: 814 7175 5331 Passcode: 458173 Or you…
  • Webinar: Lung Cancer, Challenges and Hopes
    Lung Cancer is often diagnosed at an advanced stage. This has significant impact on the patient and their family. Journalist Ravi Prakash from Ranchi, Jharkhand talks about his journey navigating stage 4 lung cancer, the challenges he faces and how he stays positive. Mr. Ravi Prakash was diagnosed with stage-4 lung cancer, with EGFR mutation Mr Ravi Prakash speaks with Aparna Mittal, founder PatientsEngage on his journey, dealing with the side effects, navigating the difficult choices of…
  • Each One Of Us Is A Victim And A Perpetrator
    Jyoti Pande Lavakare has enough data to make us aware how harmful the air we breathe in is. She put it all together in a book, which is also driven by a personal loss. A relentless activist, she advocates mindful consumption and slow living and wants us to realise and act on air pollution, which is increasingly proving fatal. How far do you think spreading awareness about air pollution will help in stemming it? Awareness precedes action. Unless we know how harmful air pollution is to our health…
  • Stage 4 Lung cancer survivor sitting on the rocks in a green t-shirt and jeans
    योग से मुझे स्टेज 4 फेफड़े के कैंसर से ठीक होने में मदद मिली
    रामकी श्रीनिवासन को 2017 में स्टेज IV फेफड़ों के कैंसर का निदान मिला था। प्रारंभिक ब्रेन रेडिएशन (मस्तिष्क में विकिरण) और लक्षित चिकित्सा के साथ, उन्होंने उपचार और स्वास्थ्य की पुनर्प्राप्ति के लिए योग की भावना और अभ्यासों को दिल खोल कर अपनाया। इस लेख में वे कैंसर प्रबंधन में योग की विशाल क्षमता की वकालत करते हैं। मैं एक अत्युसाही वन्यजीव फोटोग्राफर (वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर) और मुझे संरक्षणवाद का जुनून है । मैं अपना समय ज्यादातर बाहर जंगल में बिताता हूं। सिक्किम का ट्रेक साल 2017 मेरे लिए एक जीवन…