Skip to main content
Submitted by PatientsEngage on 29 September 2025
Stock pic of a person speaking to a doctor and the text overlay on green strip किसी भी सर्जरी से पहले डॉक्टर से क्या पूछें

सर्जरी की आवश्यकता वाली किसी स्थिति का निदान होना हममें से अधिकांश लोगों को ऐसी स्थिति का पता चलना कठिन और अस्पष्ट लग सकता है।। हम चाहते हैं कि सर्जरी सही समय पर, और सही प्रक्रिया से हो, पर अक्सर हमें घबराहट होती है और लगता है कि हमें जल्दबाजी में निर्णय लेना पड़ रहा है। हमें आवश्यक जानकारी की कमी महसूस होती है। इस लेख में हम सर्जरी से संबंधित कुछ सवालों पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि आपको कुछ जानकारी मिले और आप अपने डॉक्टर से अपनी स्थिति के अनुसार प्रश्न पूछ सकें, और आप सर्जरी संबंधित निर्णय के बारे में अधिक आश्वस्त महसूस कर सकें और प्रक्रिया में बेहतर भाग ले सकें। इस विषय पर यह पहला भाग है, जिस में कुछ जनरल जानकारी है, और साथ ही 5 आम की जाने वाली सर्जरी पर चर्चा है – टॉन्सिलेक्टोमी, कैटरैक्ट (मोतियाबिंद) , कोलेसिस्टेक्टोमी (पित्ताशय को हटाना), हर्निया के लिए सर्जरी, और हड्डी टूटने के लिए सर्जरी। कुछ अन्य आम सर्जरी पर भाग 2 में चर्चा है, देखें यह लिंक।

किसी भी सर्जरी से पहले अपने डॉक्टर से पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न नीचे दिए गए हैं। कुछ मामलों में, आपको यह जानकारी डॉक्टर के साथ वाली टीम से भी मिल सकती है।

प्रक्रिया के बारे में

  • सर्जरी का लक्ष्य क्या है, और यह आपकी बीमारी/ लक्षणों को कम करने में कैसे मदद करेगी?
  • क्या इस लक्ष्य को पाने के लिए कोई गैर-सर्जिकल प्रक्रिया या वैकल्पिक उपचार भी हैं?
  • सर्जरी किस प्रक्रिया द्वारा की जाती है, और सर्जरी के दौरान क्या-क्या होने की अपेक्षा की जा सकती है?
  • सर्जरी में कितना समय लग सकता है?
  • क्या सर्जरी की सफलता की संभावना बेहतर करने के लिए आप सर्जरी से पहले आप कोई प्रीहैबिलिटेशन व्यायाम कर सकते हैं?

जोखिम और लाभ

  • इस नियोजित सर्जरी से जुड़े संभावित जोखिम और जटिलताएँ क्या हैं?
  • सर्जरी की सफलता की संभावना क्या है, और आपकी वर्तमान स्थिति की तुलना में सर्जरी के बाद आपको क्या लाभ मिल सकते हैं?
  • क्या इस सर्जरी के बाद आपकी दैनिक जीवन और गतिविधियों पर, या आपके स्वास्थ्य के अन्य मापदंडों पर असर पड़ेगा?

सर्जरी का खर्च, और उस के प्रबंधन और आवश्यक संसाधन पर जानकारी

  • डॉक्टर से सलाह लेने, आवश्यक टेस्ट करवाने, अस्पताल में रहने और सर्जरी संबंधित खर्च इत्यादि मिलाकर कुल लागत क्या होगी?
  • क्या इस सर्जरी से संबंधित खर्च आपके मेडिकल बीमा द्वारा कवर किए जाएंगे? यदि सिर्फ कुछ खर्च कवर हो सकेंगे, तो यह कितना अंश है?
  • क्या आपकी वर्तमान बीमा पॉलिसी सर्जरी के बाद पुनर्वास को कवर करती है?

सर्जरी से पूर्व की तैयारी और सर्जरी के बाद की रिकवर

  • सर्जरी से पहले क्या प्रतिबंध हैं और आपको सर्जरी के लिए कैसे तैयारी करनी होगी (जैसे, उपवास, कुछ दवाएँ बंद करना, आदि)?
  • आप जो भी दवाएँ ले रहे हैं, उनके बारे में डॉक्टर से चर्चा करें और पूछें कि आपको उन्हें जारी रखना चाहिए या सर्जरी के पहले बंद कर देना चाहिए और यदि बंद करना है तो उन्हें सर्जरी से कितने समय पहले बंद कर देना चाहिए?
  • आप अगर कोई सप्लीमेंट ले रहे हैं - जिसमें हर्बल या आयुर्वेदिक दवाएँ शामिल हैं- तो उनके बारे में भी चर्चा करें।

एनेस्थीसिया और दर्द प्रबंध

  • सर्जरी के दौरान किस प्रकार के एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाएगा और इस एनेस्थीसिया के साथ जुड़े जोखिम क्या हैं।
  • सर्जरी के बाद होने वाले दर्द को कैसे प्रबंधित किया जाएगा?

रिकवरी अवधि

  • ऑपरेशन के तुरंत बाद की अवधि के दौरान क्या अपेक्षा करें?
  • अपेक्षित रिकवरी अवधि क्या है?
  • सामान्य पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और शरीर पर सर्जरी के स्थान की देखभाल (जैसे कि जहां चीरा किया गया था) के बारे में स्पष्ट निर्देश प्राप्त करें।
  • रिकवरी के दौरान आपको किन विशिष्ट गतिविधियों से बचना चाहिए।
  • फॉलो-अप के लिए डॉक्टर और उनकी टीम से कब-कब मिलना होगा? फॉलो-अप की विज़िट में कितना समय लगेगा, क्या टेस्ट हो सकते हैं, आदि।
  • बेहतर रिकवरी के लिए आवश्यक आहार और पुनर्वास प्रक्रिया

सर्जरी के बाद के समय से संबंधित विचार और कदम

  • सर्जरी की आवश्यकता पैदा करने वाली स्थिति, और सर्जरी के बाद उत्पन्न स्थिति, दोनों के कारण होने वाले किसी भी दीर्घकालिक जीवनशैली बदलाव या अतिरिक्त देखभाल के बारे में पूछें (जैसे फिजियोथेरेपी, काउनसेलिंग, खास आहार पर सलाह के लिए पोषण विशेषज्ञ से मिलना, आदि )?
  • पूछें कि सर्जरी से बेहतर लाभ मिलने के लिए क्या दोबारा सर्जरी करनी होगी या अतिरिक्त प्रक्रियाओं की आवश्यकता होगी?

नीचे देखें 5 सामान्य सर्जरी प्रक्रियाएं और उनसे संबंधित कुछ प्रश्न और पहलू जिन पर आप अपने डॉक्टर से चर्चा कर सकते हैं ताकि सर्जरी की तैयारी करने और बेहतर और संतोषजनक परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सके।

टॉन्सिलेक्टोमी

टॉन्सिलेक्टोमी का मतलब है टॉन्सिल को हटाना। टॉन्सिल गले के पीछे दोनों तरफ स्थित 2 गोल मांसल पिंड होते हैं।

कुछ सामान्य स्थितियाँ जिन में टॉन्सिल हटाने (टॉन्सिलेक्टोमी_ की सलाह दी जाती है:

  • टॉन्सिल बहुत बढ़ गए हैं, इतना कि वे गले को अवरुद्ध कर रहे हैं और सांस लेने में परेशानी और निगलने में कठिनाई पैदा कर रहे हैं।
  • टॉन्सिल में ट्यूमर।
  • टॉन्सिल में बार-बार सूजन (टॉन्सिलिटिस) होना।


https://my.clevelandclinic.org/health/treatments/15605-tonsillectomy

  • आपको टॉन्सिलेक्टॉमी की आवश्यकता क्यों है?
  • क्या कोई अन्य उपचार हैं जिससे आपको सर्जरी से बचने में मदद मिल सकती हैं?
  • क्या टॉन्सिलेक्टॉमी के बाद आपके गले की समस्या कम हो जाएगी?
  • आपको किस प्रकार का एनेस्थीसिया दिया जाएगा?
  • सर्जरी से जुड़े जोखिम क्या हैं?
  • क्या आपकी वर्तमान दवा/ सप्लीमेंट में ऐसी कोई दवा/ सप्लीमेंट है जिसे आपको सर्जरी से पहले बंद करना होगा? यदि हाँ, तो सर्जरी से कितने समय पहले?

रिकवरी और ऑपरेशन के बाद की अवधि:

  • सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लग सकता है?
  • क्या सर्जरी के बाद आपको कोई दर्द निवारक दवा दी जाएगी?
  • क्या सर्जरी के बाद आहार में कोई बदलाव या प्रतिबंध अपेक्षित हैं?
  • आप अपना काम और सामान्य गतिविधियाँ फिर से कब शुरू कर सकेंगे?
  • क्या रिकवरी के दौरान कोई लाल झंडे या लक्षण हैं जिन के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए?

सर्जरी के बाद के समय से संबंधित विचार और कदम

  • क्या गले की देखभाल के लिए दीर्घकालिक रूप से कोई सावधानी बरतने की आवश्यकता है?
  • क्या टॉन्सिल हटा दिए जाने के कारण आप संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाएंगे?

कैटरैक्ट (मोतियाबिंद) सर्जरी

कैटरैक्ट (मोतियाबिंद, सफेद मोतियाबिंद) आंखों के लेंस में धुंधले धब्बे होते हैं जो धुंधली दृष्टि और चौंधाने वाली चमक का कारण बन सकते हैं। यह आमतौर पर सामान्य दृष्टि को बाधित करता है। सर्जरी में इस लेंस को हटाकर कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। इस सर्जरी के बारे में यहाँ और पढ़ें cataract surgery here

कुछ आम स्थितियाँ जिन में कैटरैक्ट सर्जरी की सिफारिश की जाती है:

  • कम रोशनी में देखने में कठिनाई
  • धुंधला दिखाई देना
  • दोहरी दृष्टि
  • चमकदार रोशनी के चारों ओर चमकदार/ रंगीन गोले दिखाई देना

सर्जरी: 

  • क्या आपके कैटरैक्ट के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है?
  • सर्जरी के दौरान क्या होता है?
  • आपकी उम्र के हिसाब से आपकी सर्जरी से आपकी दृष्टि संबंधी क्या लक्ष्य उचित हैं। किस तरह के लेंस उपलब्ध हैं और आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे अच्छा है?
  • सर्जरी में कितना समय लगेगा?
  • आपको किस तरह का एनेस्थीसिया दिया जाएगा?
  • अगर सर्जरी के दौरान दर्द होगा तो उसकी तीव्रता क्या होगी?

सर्जरी के बाद आप दृष्टि में किस तरह के सुधार की अपेक्षा रख सकते हैं।

  • आपकी सर्जरी आपकी दृष्टि को कैसे बेहतर बनाएगी? 
  • दृष्टि में लाभ का अनुभव करने में कितना समय लगेगा? 
  • क्या सर्जरी के बाद भी आपको चश्मे की ज़रूरत होगी? 

जोखिम:

  • कैटरैक्ट सर्जरी के संभावित जोखिम क्या हैं? 
  • क्या सर्जरी में देरी करने से कोई जोखिम है?कोई जोखिम है? 
  • अपनी किसी भी अतिरिक्त स्वास्थ्य समस्या के बारे में पूछें और पता चलाएं कि सर्जरी पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
  • आप जो भी दवाएँ/ सप्लीमेंट ले रहे हैं, उनके बारे में पूछें और पूछें कि क्या आपको सर्जरी से पहले उनमें से किसी को बंद करने की ज़रूरत है और यदि हाँ, तो कब?

रिकवरी:

  • रिकवरी की अपेक्षित अवधि क्या है?
  • रिकवरी के दौरान आपको क्या-क्या अपेक्षा करनी चाहिए?

लागत:

  • अस्पताल में रहने सहित सर्जरी की लागत क्या होगी?
  • क्या आपकी बीमा पॉलिसी सर्जरी संबंधित इन सब खर्च को कवर करेगी?

सर्जरी के बाद की देखभाल:

  • आपको ऑपरेशन के बाद क्या देखभाल करनी होगी और किस प्रकार की सावधानियाँ बरतनी होंगी?
  • क्या आपको ऑपरेशन के बाद किसी दवा की ज़रूरत होगी और यह दवा लेने की अपेक्षित अवधि क्या होगी?

कोलेसिस्टेक्टोमी

कोलेसिस्टेक्टोमी उस सर्जरी को कहते हैं जिस में पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) को हटाया जाता है। पित्ताशय पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में लीवर के ठीक नीचे नाशपाती के आकार का अंग है|

कुछ आम स्थितियाँ जिन में कोलेसिस्टेक्टोमी की सिफारिश की जाती है:

  • पित्ताशय में पथरी (कोलेलिथियसिस)
  • पित्ताशय की दीवार की सूजन (कोलेसिस्टिटिस)
  • पित्ताशय की पथरी के कारण अग्न्याशय (पैन्क्रीअस) की सूजन
  • पित्ताशय का कैंसर


https://www.drtulipobesityindia.com/Gall-Bladder-Stone-disease.html

सर्जरी: 

  • किस प्रकार की सर्जरी (ओपन या लेप्रोस्कोपिक) की जाएगी और क्यों? 
  • क्या सर्जरी तत्काल की जानी है या कुछ समय के बाद की जा सकती है? 
  • सर्जरी के संभावित जोखिम और जटिलताएँ क्या हैं और उनकी होने की क्या संभावना है? 
  • क्या आपके लिए सर्जरी के अलावा उपचार के अन्य विकल्प हैं? 
  • सर्जरी के क्या लाभ हैं और वे कितने समय तक रहेंगे?

जोखिम:

  • आपकी सर्जरी के संभावित जोखिम क्या हैं?
  • क्या सर्जरी का निर्णय लेने से पहले कुछ समय प्रतीक्षा करने से कोई जोखिम है?
  • अपनी किसी अतिरिक्त स्वास्थ्य समस्या के बारे में पूछें और पूछें कि सर्जरी पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
  • आप जो भी दवाएँ/ सप्लीमेंट ले रहे हैं, उनके बारे में पूछें और पूछें कि क्या आपको सर्जरी से पहले उनमें से किसी को बंद करने की ज़रूरत है और यदि हाँ, तो कब?

लागत:

  • अस्पताल में रहने सहित सर्जरी की लागत क्या होगी?
  • क्या आपकी बीमा पॉलिसी सर्जरी संबंधित इन सब खर्च को कवर करेगी?

ऑपरेशन के बाद की अवधि

  • पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगेगा?
  • क्या सर्जरी के बाद भी आपको दर्द का अनुभव होगा और यह कितने समय तक रह सकता है?
  • सर्जरी के बाद आहार के लिए कोई विशेष सिफारिश?
  • आप अपना काम और अपनी दैनिक गतिविधियाँ फिर से कब शुरू कर सकेंगे?
  • आप व्यायाम कब शुरू कर सकेंगे और यह उचित चरणों में क्रमिक रूप से शुरू करने के लिए आप योजना कैसे बना सकते हैं?

एनेस्थीसिया: 

  • आपकी सर्जरी के लिए किस प्रकार का एनेस्थीसिया इस्तेमाल किया जाएगा?
  • इस्तेमाल किए जा रहे एनेस्थीसिया के कोई दुष्प्रभाव?

रिकवरी:

  • रिकवरी की अपेक्षित अवधि क्या है?
  • रिकवरी के दौरान आपको क्या-क्या अपेक्षा करनी चाहिए?

हर्नियोटॉमी/ हर्निओप्लास्टी

हर्निया एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोई अंग या ऊतक पेट की दीवार के कमज़ोर क्षेत्र पर जोर लगाकर बाहर निकल आते हैं या दीवार में उभार आ जाता है (इसे अंग्रेजी में बल्ज कहते हैं) जिससे सूजन हो जाती है। हर्नियोटॉमी का मतलब है उस भाग/ थैली को निकालना जिस में उभरा हुआ अंग है और फिर उस क्षेत्र की मरम्मत करना और हर्नियोप्लास्टी का मतलब है कमज़ोर क्षेत्र को मजबूती और सहारा देने के लिए वहाँ जालीदार पैच लगाना, पर उस भाग को निकाला नहीं जाता।

कुछ सामान्य स्थितियाँ जिन में जहाँ हर्नियोटॉमी या हर्नियोप्लास्टी की सलाह दी जाती है

  • वंक्षण हर्निया
  • ऊरु हर्निया
  • अम्बिलिकल हर्निया
  • डायाफ्रामैटिक हर्निया
  • हायटस हर्निया
  • स्ट्रैंगुलेटेड हर्निया


https://www.thesurgeonscollective.com.au/conditions/types-of-hernia-hia…

हर्निया का प्रकार

  • आपको किस प्रकार का हर्निया है और यह क्यों हुआ, या किस वजह से बिगड़ा?

सर्जरी

  • प्रक्रिया के दौरान क्या अपेक्षा करें?
  • किस प्रकार के एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाएगा?
  • आपको धूम्रपान/शराब पीना कब बंद कर देना चाहिए?

ऑपरेशन से पहले कोई निर्देश?

  • क्या सर्जरी से पहले आपको वर्तमान में ली जा रही कोई दवाएं/ सप्लीमेंट बंद करने की ज़रूरत है? अगर हाँ, तो आपको सर्जरी से कितने दिन पहले उन्हें लेना बंद कर देना चाहिए?

हर्नियाटॉमी या हर्नियोप्लास्टी?

  • आपके लिए किस प्रकार की हर्निया मरम्मत सबसे अच्छा विकल्प है?
  • हर्निया मरम्मत के लिए सर्जरी के अलावा कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
  • क्या आपके लिए मेश द्वारा मरम्मत ठीक है या मरम्मत बिना मेश वाली होगी?

जोखिम

  • क्या यह सर्जरी आपातकालीन है और तुरंत होनी चाहिए या इसे योजनाबद्ध ढंग से कुछ समय बाद किया जा सकता है?
  • अगर आप सर्जरी नहीं करवाएंगे तो क्या होगा?
  • हर्निया सर्जरी की संभावित जटिलताएँ क्या हैं?
  • जोखिम होने की संभावना कितनी है?

रिकवरी

  • अस्पताल में रहने की अपेक्षित अवधि क्या है?
  • आप कितने समय बाद ड्राइविंग/ कसरत आदि जैसी दैनिक गतिविधियों फिर से शुरू कर सकेंगे?
  • क्या कोई ऐसा आहार है जिससे आपको बचना चाहिए?
  • सर्जरी के बाद किस प्रकार का आहार सबसे अच्छा है?

फॉलो-अप देखभाल 

  • आपको फॉलो-अप के लिए डॉक्टर और उनकी टीम से कब-कब मिलना होगा? फॉलो-अप विज़िट में कितना समय लगेगा, क्या टेस्ट हो सकते हैं, आदि।

फ्रैक्चर

फ्रैक्चर (अस्थिभंग) हड्डी का आंशिक या पूर्ण रूप से टूटना है। फ्रैक्चर खुला (ओपन फ्रैक्चर, जिस में टूटी हड्डी बाहर नजर आ रही है), बंद (क्लोज़्ड फ्रैक्चर, जिस में हड्डी टूटी है लेकिन ऊपर की त्वचा ठीक है) या कॉम्मिन्यूटिड फ्रैक्चर (हड्डी कई जगह टूट जाती हैं) हो सकता है। फ्रैक्चर के लिए की गयी सर्जरी में स्क्रू, कील और प्लेट का उपयोग करके हड्डी के टूटे हुए हिस्सों को फिर से संरेखित करना शामिल है, इसे ओपन रिडक्शन एण्ड इंटरनल फिक्सेशन (ओआरआईएफ) के नाम में जाना जाता है।

कुछ सामान्य स्थितियाँ जिन में फ्रैक्चर के लिए सर्जरी की सलाह दी जाती है:

  • हड्डी कई जगह टूटी है
  • कास्ट, स्प्लिंट या ब्रेस के उपयोग के बावजूद हड्डी ठीक से नहीं जुड़ी है
  • हड्डी सही जगह से हिल गयी है और विस्थापित हो गयी है और असमान कोण पर आ गयी है


https://www.news-medical.net/health/Broken-Bone-First-Aid.aspx

सर्जरी की प्रक्रिया के बारे में:

  • आपके फ्रैक्चर के प्रकार के लिए किस तरह की सर्जरी की सलाह दी जाती है?
  • क्या आपके फ्रैक्चर के लिए एक से अधिक सर्जिकल तकनीक संभव हैं? अगर हाँ, तो आपके लिए कौन सी तकनीक सबसे अच्छी रहेगी?
  • किस तरह के एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाएगा?
  • आपकी उम्र और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए क्या सर्जरी आपके लिए सही विकल्प है?

जोखिम और जटिलताएँ:

  • इस सर्जरी से जुड़े जोखिमों और जटिलताओं के बारे में पूछें
  • ऑपरेशन से संबंधित संभव जटिलताओं, लाल झंडों और किसी भी लक्षण के बारे में पूछें, ताकि आप उनके प्रति सतर्क रह सकें। 
  • जटिलताओं की संभावना के बारे में पूछें।

रिकवरी और पुनर्वास:

  • सर्जरी की अवधि और अस्पताल में रहने की अपेक्षित अवधि के बारे में पूछें।
  • सर्जरी के दौरान और बाद में होने वाले दर्द के प्रबंधन की योजना के बारे में पूछें।
  • सर्जरी के बाद किस तरह की फिजियोथेरेपी की ज़रूरत हो सकती है और उसे कितनी जल्दी शुरू करना होगा?
  • आपके फ्रैक्चर को ठीक होने में कितना समय लगेगा?
  • आप अपनी सामान्य गतिविधियों को फिर से कब शुरू कर पाएंगे?

वैकल्पिक उपचार:

  • क्या आपके फ्रैक्चर के प्रकार के इलाज के लिए कोई गैर-सर्जिकल विकल्प हैं? यदि हाँ, तो इन विकल्प के क्या फायदे और नुकसान हैं?
  • उपचार के विकल्पों की तुलना में सर्जरी के संभावित लाभों के बारे में पूछें

ऑपरेशन से पहले किन पहलुओं पर विचार करें:

  • ऑपरेशन से पहले कौन से परीक्षण की आवश्यकता होगी?
  • सर्जरी से पहले क्या कोई जीवनशैली में कोई बदलाव करने की आवश्यकता है? क्या आपकी वर्तमान दवाओं/ सप्लीमेंट में कुछ समायोजन करना होगा, क्या कुछ दवाएं/ सप्लीमेंट बंद करनी होंगी?
  • सर्जरी के बाद घर पर ठीक होने की अवधि के लिए क्या कुछ तैयारी की आवश्यकता है?

सर्जरी संबंधी निर्णय एक चिकित्सकीय निर्णय है, जो हर केस में व्यक्ति के लक्षणों, बीमारी की अपेक्षित प्रगति, गंभीरता और बीमारी से होने वाले सामान्य कार्यों में उत्पन्न दिक्कतों और खतरों के आधार पर लिए जाते हैं। भले ही डॉक्टर ऐसे निर्णय को दिशा दें और वे ऐसे निर्णय अपने चिकित्सा ज्ञान के आधार पर आपके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए लें, पर आप यदि इस निर्णय की प्रक्रिया का हिस्सा महसूस करें और खुद अपना दृष्टिकोण पेश करें, तो सर्जरी के परिणाम को बेहतर बनाने और प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसलिए सही सवाल पूछने में संकोच न करें और अपने पक्ष को पेश करें, क्योंकि यह आपके शरीर की बात है और आपको ही सर्जरी के परिणाम के साथ जीना होगा।

Changed
09/Jun/2026

Stories

  • Physical Activity and Exercise Can Help Keep Mental Illness in Control
    Exercise and yoga can improve quality of life for people with mental illness and reduce risks of strokes, diabetes, auditory hallucinations and other health problems, informs Dr R Padmavati, Additional Director, Schizophrenia Research Foundation. World Health Organisation defines physical activity as any bodily movement produced by skeletal muscles that requires energy expenditure. Physical activity is not just "exercise". Exercise, is a subcategory of physical activity that is planned,…
  • Together, We are Able to Overcome Rejections and Obstacles
    Preethi Srinivasan was a young and energetic achiever in every sense of the word, till an accident made her a quadriplegic overnight. On Mother’s Day, Preethi’s mother Vijayalakshmi Srinivasan talks about what it means to be a mother and a friend to her daughter and to ensure her daughter always feels loved and cared for. From being a mother of a super achiever child to suddenly having to cope with the child's disability, what were your first thoughts and feelings? On the day of her accident,…
  • Arthritis Friendly Kitchen E-Book
    Do you or a family member like to cook in the kitchen but struggle with the aches and pains due to Arthritis and other bone and joint conditions? Do you know that with some modifications and some simple tips, your kitchen can be made Elder Friendly or Arthritis Friendly? Here are some tips consolidated into the Arthritis Friendly Kitchen E-Book that you can download. And if you like the ebook, please share this page with your friends and family - so they can benefit from this as well.  And…
  • Preventing Falls in Parkinson’s
    People with Parkinson's are at high risk of falling due to problems with balance, rigidity, and slowness of movement. Here we bring key safety strategies to reduce incidence of falls that can cause bumps, bruises or even broken bones. Some people with Parkinson’s find their pattern of walking (gait) changes; you may walk more slowly, shuffle, or you may experience freezing of gait when you stop and are unable to move for a few seconds or minutes. These changes in walking pattern can affect your…
  • Stock pic of a woman at her work desk holding her neck in pain
    Why Do I Wake Up With a Stiff Neck?
    Kalpana Kamdar, a Physiotherapist from Ahmedabad, points out the hazards of a bad sitting and sleeping posture that can dangerously overwork or overload the muscles causing severe pain and stiffness in the head, neck, shoulders and back. Here she recommends ways to correct the body alignment and get a perfect posture. Video of webinar recording below. DON’T LET BAD POSTURE BECOME A HABIT….!!! Case Study A 23-year-old law student came to me with severe pain on the left side of his neck. He…
  • How to Stay Healthy after Menopause
    Post-Menopause is tied to long-term health problems if wholesome food intake and regular physical activity is not practiced. Nutritionist Kohila Govindaraju shares tips on what to eat and importance of exercise. Menopause is a natural biological process. It is the time when a woman stops menstruating. The hormones estrogen and progesterone production will be low and the ovaries no longer produce eggs. In women, estrogen is mainly produced in the ovaries. It is also produced in fat cells and…
  • Are You Addressing the Root Cause of your Pain?
    We bring you a series of articles on good posture and good health by Kalpana Kamdar, a Physiotherapist from Ahmedabad. In the first article Physiotherapist Kamdar stresses the importance of a well aligned and balanced posture to protect the bones, muscles and the supporting structures from progressive deformity and injury. Video of webinar recording below. Seldom is the location of pain, the cause of the pain Case Study A 65 year old retired male, physically active at home. Chief complaint of…
  • Picture of meat, fish, eggs and cheese
    White Meat vs Red Meat: Which is Healthier?
    Is it true that red meat should be avoided, while white meat encouraged? Bonnie Lau, an Australian-trained dietitian, answers. Here, we compare the pros and cons of both and helps you decide which type of meat you should eat in the future. Meat is a great source of protein and lots of vitamins and minerals. But there are claims that red meat (mutton, lamb, beef, pork) should generally be avoided, while white meat (chicken, duck, fish) is encouraged. We look at this closer and compare pros and…
  • Causes of Sciatica Pain and Prevention Tips
    Sciatica pain can cause extreme distress. This is a quick analysis of what causes it and 6 tips on how we can try and prevent it. Sciatica Sciatica pain is the pain and tingling caused by the sciatica nerve. It is usually felt as an intense pain in the leg and the pain travels all the way down from the spine. Sciatica is not a condition but a symptom itself that can have various underlying reasons. Causes of Sciatica pain: Injury or trauma: Direct injury to the spinal column can cause nerve…
  • Household Tips to Ease Arthritis
    Dr S M Akerkar, Consulting Rheumatologist, offers some useful tips for people with arthritis to get work done at home the easier way and to minimize the load on the joints. This is the second of the 2-part series. In the first part we read useful day to day tips on arranging the kitchen to make it easier for people with arthritis to continue to function.  How to arrange your kitchen if you have arthritis? Use shelves with 'easy to remove' features. Drawers mounted on rollers put less…