Skip to main content
Submitted by PatientsEngage on 14 January 2020
Stock image of a woman in a white shirt celebrating in a green field with a new look with a scarf to address hair loss during chemotherapy

रेबेका डिसूजा नाग फाउंडेशन की एक नैदानिक मनोवैज्ञानिक है. नाग फाउंडेशन पुणे का एक एनजीओ है जो कैंसर रोगियों के कल्याण के लिए काम कर रहा है. रेबेका का कहना है कि कीमोथेरेपी के कारण बालों का झड़ना महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा डर है. इस लेख में उन्होंने इससे जुड़ी भावनाओं और तनाव से निपटने के तरीके सुझाएँ हैं.

कैंसर एक बहुत ही खतरनाक और बदनाम बीमारी है. ऐसा कुछ हद तक जागरूकता की कमी के कारण है और कुछ हद तक इस बीमारी और इसके इलाज के प्रति हमारी समझ कम हॊने के कारण है. जागरूकता की कमी इसके निदान में विलम्ब के मुख्य कारणों में से एक है और इसके उपचार की समझ की कमी के कारण मानसिक और सामाजिक क्लेश ज्यादा होता है.

कैंसर से जुड़े बड़े डर

यदि आप मरीज़ों के डर को सूचीबद्ध करते हैं तो सूची में सबसे पहले निदान की सच्चाई को मान न पाना है और फिर उपचार का डर आता है. निदान की स्वीकृति इसलिए आती है क्योंकि जैसा की एक मरीज़ ने साझा किया 'सब कुछ इतनी तेज़ी से हुआ कि मुझे सोचने का समय ही नहीं मिला'. एक दूसरे मरीज़ ने साझा किया 'मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. मैं जीना चाहती थी और स्वीकृति समस्या का आधा हल है'.

अगले डर का सामना करना ज्यादा कठिन है क्योंकि यह न केवल आपके रूप को बदलता है बल्कि साथ-साथ यह आपको निरंतर याद दिलाता है कि आप बड़े 'सी' का सामना कर रही हैं. यह इलाज से इनकार करने के और लोगों के बीच उठाना-बैठना बंद करके अलगाव महसूस करने के प्रमुख कारणों में से एक है. महिलाओं के लिए यह खासतौर से एक बड़ी चुनौती है.

बालों का झड़ना कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों में से एक है और यह अक्सर महिलाओं के लिए सबसे अधिक भयानक होता है. इस से उनके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास पर असर होता है.

झड़ते हुए बालों का सामना करना

तो महिलाएं इस खौफ का सामना कैसे करती हैं? जब आप महिला रोगियों से बात करते हैं और उनकी कहानियाँ सुनते हैं तो आपको उनके दर्द, शर्म, ग्लानि और आत्म-तरस के साथ-साथ उनके साहस, दृढ़ निश्चय, संकल्प और सच्चाई अपनाने की कहानियाँ भी सुनाई देगी.

बेहिसाब रोना, आईने में अपने आप को देखने से हिचकिचाना, दोस्तों और परिवार से दूर रहना, अपने बालों को एक भेंट के रूप में दान कर देना, साहसिक बयान देना - यह सब इस लम्बे सफ़र में देखा जाता है. आंसुओं से शुरू हुई यह यात्रा अकसर आत्म-विश्वास पर जाकर ख़त्म होती है.

कैंसर से जुड़े कलंक के कई स्रोत होते हैं. शायद शुभचिंतक - दोस्त और परिवार वाले - बिना किसी बुरे इरादे के, कुछ अटपटी बात कह दें. शायद लोग मरीज़ को दयनीय दृष्टि से देखें. या चुप्पी साध लें, संपर्क छोड़ दें. या हर बात पर - चाहे वह उपचार हो या खाना या व्यायाम - सब पर सलाह देते रहें.
 
वास्तव में मौन समर्थन, शांत प्रोत्साहन, और सुनने के लिए हमेशा तैयार रहना, इन सब से सचमुच बहुत मदद मिलती है.

बालों को व्यक्ति की मुकुट महिमा माना जाता है. बाल हमारे आत्म-मूल्यांकन को बढ़ाते हैं और हमारी पहचान का एक अंग हैं. हममें से अधिकाँश लोग हमेशा अपने बालों को लेकर चिंतित रहते हैं - या तो बाल बहुत सीधे हैं या बहुत घुंघराले, कभी झड़ रहे हैं, कभी पतले हो रहे हैं. हम लंबे, घने, रेशमी बालों की कामना करते हैं क्योंकि यह नारीत्व के आभास से जुड़े हैं.

जब श्रीमती ए हर बार बाथरूम में, बिस्तर पर या तकिये पर अपने बालों के गुच्छे देख कर रोने लगीं, तो एक दिन उनकी 18 वर्षीय बेटी ने अपने बाल मुंडवा लिए. इससे श्रीमती ए को साहस मिला और वे खुद भी गंजी हो गयीं. एक छोटी सी कोशिश से काफी गहरा असर हुआ.

जैकलीन कोलाको अपनी दोस्त उषा जेरोम का साथ देने के लिए गंजी हो गई.

शिल्पा के पति उसके गंजे होने पर समर्थन देने के लिए खुद गंजे हो गए.

झड़ते बालों के बारे में उन्हें कैसा महसूस होता है इस बारे में बात करनी जरूरी है क्योंकि उनकी भावनाएं उनके शरीर को ठीक करने की क्षमता पर असर करती है. दर्द की अभिव्यक्ति से भावनाओं का नामकरण किया जा सकता है. अक्सर मरीज़ गुस्से, अपराधबोध, शर्म और उदासी जैसी भावनाओं के एक समूह से गुज़रते हैं. किसी से बात करने से भावनाओं को सुलझाना और उन्हें दूसरे नजरिये से देखना संभव हो जाता है, और इस से तनाव कम होता है, स्वीकृति बढ़ती है, और अन्य समाधान और विकल्प सूझने में मदद मिलती है. बात करने के लिए सही व्यक्ति को चुनना जरूरी है. परिवार के सदस्य या दोस्त के बजाय इस स्थिति से परे किसी निष्पक्ष या तटस्थ व्यक्ति से बात करना एक अच्छा चुनाव है. किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढें जिसे कैंसर था पर जो उस से उभर पाया है (उत्तरजीवी) - इन से नए रोगियों को झड़ते हुए बालों का सामना करने में मदद मिलती है.

विग, दुपट्टा, टोपी पहनना

विग या स्टाइलिश दुपट्टा या टोपी पहनने से महिलाओं को फिर से उन लोगों से मिलने-जुलने की हिम्मत मिलती है और लगता है की उनको लोग सामान्य रूप से स्वीकार कर पायेंगे, और ज्यादा टिप्पणी और सवाल नहीं होंगे. विग पहनने से महिलाओं का अपने ऑफिस या कार्यस्थल में स्वीकार किया जाना आसान हो गया है और कीमोथेरेपी के दौरान भी वे अपने जीवन को पहले की तरह जी पा रही हैं.

Saroj, Meenakshi and Shachi on scarves, hats and wigs

अच्छी खबर यह है कि बेहतर कीमोथेरेपी और अन्य आविष्कारों के कारण महिलाओं के लिए इलाज करवाना पहले से आसान हो रहा है.

याद रहे:

  • आप जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में किसी से बात करें
  • विग या स्कार्फ के उपयोग पर विचार करें
  • अपने डॉक्टर से “स्कैल्प कूलिंग” के बारे में जानकारी लें
  • किसी उत्तरजीवी (सरवाईवर) से उनके अनुभव के बारे में बात करें
  • बाल झड़ने को अपने स्टाइल और रूप को बदलने का अवसर समझें
  • धैर्य रखें
  • बाल अधिकाँश केस में वापस आ जाते हैं

रेबेका नाग फाउंडेशन में एक नैदानिक मनोवैज्ञानिक है.

Changed
14/Jan/2020
Community

Stories

  • Picture of a woman and text overlay Smiling Thruogh Breast and Uterine Cancer
    Smiling Through A Life With Polio And Two Cancers
    Meera Balaji, 58 from Chennai was diagnosed with polio at 7. She talks of her challenges navigating breast cancer and uterine cancer as a person with disability. My polio background prior to cancer At the age of seven, I got afflicted by poliomyelitis. Since then, at a growing age, it was treatment, treatment and lots of treatment. I couldn't go to school or college. I shifted to home-based schooling. In the middle of treatment challenges, I completed my schooling and then later took up a…
  • Stock pic of a person with a fever patch on forehead and the text overlay in Hindi When to see a doctor for fever
    बुखार होने पर डॉक्टर से कब मिलें
    बुखार (ज्वर, फीवर) एक आम लक्षण है। यह आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। हमारे लिए यह समझना जरूरी है कि इसे गंभीरता से कब लेना चाहिए। इस लेख में पेशेंटसएन्गैज की टीम आपको बुखार के प्रकार और कारणों को समझने में मदद करती है, और यह भी बताती है कि डॉक्टर से कब मिलना चाहिए। हम सभी ने अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी बुखार का अनुभव किया है। बुखार वास्तव में एक उपयोगी लक्षण है, क्योंकि इस से हमें पता चलता है कि हमारा शरीर किसी अंदरूनी संक्रमण से लड़ रहा है। हमारे शरीर का…
  • Thumbnail based on world cancer day theme United by Unique and the text How Cancer Shapes Lives and Perspectives
    Cancer Turned My Life Upside Down
    On World Cancer Day, our contributors shared how cancer has changed their perspective and outlook towards life, irrespective of whether it turned their lives upside down or not.  You can also read their detailed cancer journeys by clicking on their names.  Sai Narayana Karanam, Lung Cancer How has cancer turned your life upside down? Cancer didn’t just challenge my health—it changed the way I see every single day. One moment I was living normally, and the next I was facing scans,…
  • Profile picture of a woman in a black jacket and orange shirt and the text overhead Cancer Turned My World Upside Down
    Cancer Disrupted Everything But Taught Me Power of Hope
    World Cancer Day announced the Upside Down Challenge. Anita Nanda reflects on how cancer has changed her forever. And what gives her hope and keeps her resilient. How has cancer turned your life upside down? Cancer diagnosis is a life changing event in anyone’s life. Life is totally turned upside down. The treatment is long…what’s more it is not predictable. Everyday is a new day with different experiences. Cancer turned my life upside down in ways I never imagined. Before it entered my world,…
  • Picture of the author in the hills and the text overaly I trekked the himalayas one year after Ovarian Cancer Treatment
    Mental Healing Is An Important Element Of Cancer Healing
    Prajakta Paranjpe, 47, a Singapore resident, was diagnosed with ovarian cancer, with almost no symptoms. A surgery and six rounds of chemo later, she has been clear for a year, and has even gone trekking to the Himalayas. Read how she navigated her recovery process. Today, I am totally fit and healthy. I am working full time and trekking on the weekends. In fact, I believe I am a lot healthier now than I was 5-7 years ago. At present, there is no evidence of cancer in my body. My last chemo was…
  • Stock pic of a person with a fever patch on forehead and the text overlay When to take fever seriously
    When To See a Doctor for Fever
    Fever is a common symptom. It is usually a symptom that the body is fighting an infection. However there are times, it should be taken seriously. Here the PatientsEngage team helps you understand the types and causes of fever and when to see a doctor. All of us have experienced a fever sometime in our lives. Fever is actually a good symptom as it indicates that our body is fighting an infection in our body. Our average normal body temperature is 98.6° Fahrenheit or 37° Celsius. The baseline…
  • Pic of the podcast episode Unpacking Geriatric Cancer Care with the host Aparna Mittal and the guest Dr Vanita Noronha
    बुजुर्गों में कैंसर उपचार के लिए वृद्धावस्था संबंधी विशेष मूल्यांकन का महत्व
    प्रमुख मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और शोधकर्ता डॉ. वनिता नोरोन्हा ने पेशेंट्सएंगेज पॉडकास्ट पर बुजुर्गों में कैंसर देखभाल के लिए आवश्यक विशेष वृद्धावस्था संबंधी मूल्यांकन के बारे में चर्चा की, और बताया कि ऐसे मूल्यांकन से उपचार को व्यक्तिगत बनाने में कैसे मदद मिल सकती है। जानकारी के लिए पढ़ें पॉडकास्ट पर आधारित यह लेख: जेरीऐट्रिक ऑन्कोलॉजी या जेरीऐट्रिक कैंसर केयर (बुजुर्गों के कैंसर उपचार और देखभाल के क्षेत्र) क्या हैं? जेरीऐट्रिक ऑन्कोलॉजी या जेरीऐट्रिक कैंसर केयर (बुजुर्गों के कैंसर उपचार और देखभाल…
  • Pic of the podcast episode Unpacking Geriatric Cancer Care with the host Aparna Mittal and the guest Dr Vanita Noronha
    Unpacking Geriatric Cancer Treatment in India
    Dr Vanita Noronha, a leading medical oncologist and researcher spoke on the PatientsEngage Podcast on the value of Geriatric Cancer Care and how Geriatric Assessment can help personalize treatment for older persons. What is Geriatric Oncology or Geriatric Cancer Care? Given that cancer is predominantly considered a disease of aging, why do we need a special focus on geriatric cancer care?  Geriatric means older and Geriatric oncology means Cancer in older people. There is a greater chance…
  • Poster announcing PARC Cohort 2025
    Announcing the PARC 2025 cohort!
    Are you passionate about improving access to research, fostering better care and creating a positive impact on clinical trials and guidelines for cancer? Apply to PARC (Patient Advocate Research and Clinical Guidelines) Training Program) 2025 now. What is the PARC (Patient Advocate Research and Clinical Guidelines) Training Program The National Cancer Grid and PatientsEngage are collaborating to build a team of Patient Advocates to work towards advancing patient and public involvement in…
  • A young woman, rare sarcoma rhabdomyosarcoma survivor in an outdoor setting and the text overlay I now support lung cancer patients
    A Rare Cancer Survivor Now Supports Lung Cancer Patients
    Suchismita Das was an Engineering undergraduate when the diagnosis of a rare soft tissue sarcoma (rhabdomyosarcoma, a rare cancer) in the lung, hit her like a bolt from the blue and turned her world upside down. She fought it out bravely and now she is helping others who going through lung cancer. I am Suchismita Das, 28 years old, and a rare soft tissue sarcoma survivor. My life was just like any other girl studying engineering till I started facing health issues. What were your early symptoms…