Skip to main content
Submitted by Dr S. Patel on 8 August 2021
A woman in the middle of her run holding her calf

क्या आपको कभी-कभी अपनी पिंडली की मांसपेशियों में या पैर के अंगूठे में अचानक ऐंठन होती है? इस लेख में डॉ. शीतल रावल पैर की ऐंठन की समस्या के कारण बताती हैं और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स देती हैं

पैर में ऐंठन ज्यादातर व्यक्तियों द्वारा अनुभव की जाने वाली एक सामान्य लेकिन हानिरहित स्थिति है। (कनाडा और अमेरिका में मुख्य रूप से इस स्थिति को चार्ली हॉर्स कहते हैं)। यह समस्या अकसर पिंडली के क्षेत्र में मांसपेशियों के अचानक दर्दनाक संकुचन से होती हैं। ऐंठन कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक रह सकती है, और शायद ही कभी 10 मिनट से अधिक समय के लिए चले।

Read in English: Causes of Leg Cramps And How To Prevent Them

निम्नलिखित देखें इस स्थिति के कुछ संभव कारण:

  • मांसपेशियों को लंबे समय तक कसना, जो संकुचन का कारण बनता है - यह आमतौर पर सोते समय देखा जाता है।
  • व्यायाम के दौरान मांसपेशियों को लम्बे समय तक और अधिक जोर से प्रयोग करना - यह आमतौर पर एथलीट /खिलाड़ी द्वारा अनुभव किया जाता है।
  • मांसपेशियों में तनाव।
  • निर्जलीकरण, जिस के कारण इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन (इलेक्ट्रोलाइट इम्बलांस) हो सकता है (शरीर में सोडियम /पोटेशियम/कै ल्शियम की कमी)। यह ज्यादातर दस्त, उल्टी आदि के दौरान देखा जाता है।
  • परिधीय धमनी रोग (पेरिफेरल आर्टरी डिजीज) या मधुमेह के कारण पैरों में रक्त संचार खराब होना।
  • अत्याधिक शराब के सेवन या अन्य कारणों से लिवर (जिगर) की समस्याएं जैसे कि सिरोसिस - जिस में रक्त में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ने लगती है।
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर (चिरकालिक गुर्दे की निष्फलता)
  • कुछ दवाएं जैसे कि गर्भनिरोधक गोलियां, मूत्रवर्धक (डाइरेटिक), स्टैटिन और साल्बुटामोल।
  • सीसा या पारा (लेड या मरकरी) विषाक्तता
  • एडिसन रोग या एड्रेनल ग्लैंड (अधिवृक्क ग्रंथि) अपर्याप्तता
  • गर्भावस्था, विशेष रूप से अंतिम तिमाही में
  • मोटर न्यूरॉन समस्याओं, पार्किंसन आदि के कारण उत्पन्न न्यूरोपैथी
  • सपाट पैर
  • ठंड का मौसम
  • अज्ञात कारण 

ऐंठन से कैसे छुटकारा पाएं:

  • प्रभावित मांसपेशियों को सीधा करके स्ट्रेचिंग करें (उचित तरह से खिचाव वाले व्यायाम करें)
  • कुछ मिनटों के लिए पंजों के बल चलना।
  • चिरकालिक ऐंठन की समस्या में कोल्ड कंप्रेस (ठंडी थैली से दबाव) का इस्तेमाल करें।
  • प्रभावित मांसपेशियों की हाथों से हल्की मालिश करें।
  • यदि ऐंठन के ख़त्म होने के बाद भी मांसपेशियों में कोमलता बनी रहे तो दर्द निवारक दवाएं सहायक हो सकती हैं।
  • हाल के शोध में कुनैन (मलेरिया रोधी दवा) को इस के लिए प्रभावी पाया गया है लेकिन इस दवा के विभिन्न दुष्प्रभाव भी हैं। कृपया इस दवा को लेने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह करें।

ऐंठन को कैसे रोकें:

  • नियमित रूप से स्ट्रेचिंग व्यायाम करें। व्यायाम करते समय, हमेशा वार्म-अप से शुरू करें और मांसपेशियों पर अधिक जोर न डालें। व्यायाम के सत्र की तीव्रता को धीरे-धीरे बढ़ाएं
  • बार-बार हो रही ऐंठन की समस्या हो तो यह व्यायाम करें: (चित्र देखें) दीवार से एक मीटर की दूरी पर खड़े हो जाएं और जमीन पर तलवों को ठीक से टिकाएं। एक पैर से आगे कदम लें, हथेलियों को दीवार पर टिकाएं, और इस तरह खड़े रहें। दोनों पैर के तलवे ज़मीन पर सपाट रहने चाहियें। पीछे वाले पैर की पिंडली में खिंचाव महसूस होगा। इस स्ट्रेचिंग को पांच मिनट तक रोकें, वापस सहज तरह से खड़े हों, और फिर से इस व्यायाम को दोहराएं।

  • सोते समय पैरों के नीचे तकिये का इस्तेमाल करें या पैरों को पलंग से नीचे लटकने दें। ढीले से शरीर के ऊपर डाले गए कंबल और बड़ा पलंग भी सहायक है।
  • हाइड्रेटेड रहने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पिएं।
  • भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो पोटेशियम और कैल्शियम में समृद्ध हों।.
  • अगर आपके पैर सपाट हैं तो उचित जूते पहनें।
  • गर्भवती महिलाओं को मैग्नीशियम को सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है।
Changed
10/Jul/2023

Stories

  • Stock pic of a young woman fainting and the text overlay When to take fainting seriously
    आपको बेहोशी को कब गंभीरता से लेना चाहिए?
    बेहोशी एक ऐसी घटना है जिससे हम सभी परिचित हैं। यह लक्षण आमतौर पर किसी मेडिकल समस्या के कारण होता है। इस लेख में पेशेंटसएन्गेज की टीम आपको बेहोशी के कई कारणों को समझने में मदद करती है और यह भी बताती है कि डॉक्टर से कब मिलना चाहिए। बेहोशी एक स्विच के बंद होने जैसा है। इसे हम मूर्छा और चेतना खोने के नाम से भी जानते हैं। बेहोशी तब होती है जब दिमाग को कुछ समय के लिए ज़रूरत से कम खून मिलता है, और इस के कारण कुछ समय के लिए व्यक्ति अपने आस-पास की चीज़ों के प्रति अनजान हो जाते हैं। Read in English: When…
  • Thumbnail with the text What books do children and their parents read during a difficult illness World Book Day. Graphic image of a boy and a girl sitting on top of books and reading
    Books That Comforted Our Child And Us
    For World Book Day, we asked parents of children with difficult illnesses if they found reading to their children helpful or if they themselves found solace in books. Suchismita Halder, mother of Ethan who has a rare condition Alagille Syndrome and Congenital Heart Disease 1. Any book that you read out to your child during a treatment or difficult phase which was both entertainment and comfort for both of you? Ethan is not very consistent when it comes to books—he goes through phases. When he…
  • Stock pic of diabetes monitoring tests and text overlay on blue strip Which Diabetes Tests are Really needed?
    डायबिटीज़ टेस्ट: कौन से टेस्ट जरूरी हैं, कौन से इतने जरूरी नहीं हैं
    हम हर दूसरे दिन सुनते रहते हैं कि डायबिटीज़ (मधुमेह) के लिए यह टेस्ट अच्छा है, वह टेस्ट अच्छा है। कुछ डायबिटीज़ के निदान के लिए, कुछ उसके नियंत्रण के लिए। संभव टेस्ट की यह भरमार कभी-कभी बहुत उलझन में डाल देती है – क्या करें, क्या न करें। इस लेख में डॉ. शीतल पटेल इन सब टेस्ट का परिचय देती हैं ताकि हम जान सकें कि ये कब उपयोगी हो सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज़ (मधुमेह) है, तो आप बहुत सारे ब्लड टेस्ट, चेक-अप और स्क्रीनिंग करवा चुके होंगे। कौन सा टेस्ट क्या है, कब करवाना चाहिए, और स्थिति को नियंत्रित…
  • Stock pic of a Cardiac Pacemaker with text overlay on blue strip Cardiac Pacemaker FAQ
    Cardiac Pacemaker - Frequently Asked Questions
    More than 1 million permanent pacemakers (PPMs) are implanted worldwide annually. Around 100,000 devices are implanted annually in Germany, and only over 20,000 in India. PatientsEngage team answers the frequently asked questions on Pacemakers so people can make informed decisions. What is a pacemaker? A pacemaker is a small device used to correct our heart rate when it is slower than the normal heart rate (known as bradycardia). It is implanted through a surgery in the chest or abdomen from…
  • A little child flanked by her parents and the text overlay Our Daughter Had CHD. We did not give up
    We Did Not Give Up In The Congenital Heart Disease Journey
    When Pritisudha’s daughter Rudranshi was born with CHD (Congenital Heart Disease), a condition with the heart’s structure which is present at birth and which can affect the normal flow of blood through the heart, her world naturally crumbled. Two successful surgeries later, 3-year-old Rudranshi is now fully recovered. She shares her journey. At what age was your daughter diagnosed with CHD? What were the symptoms? My daughter Rudranshi, born on 2nd January 2023, seemed a perfectly healthy baby…
  • Pic of a young boy flanked by his parents in front of a camel in a desert. Text overlay Or son had his first major heart surgery at 8 months
    My Son Had His First Major Heart Surgery At 8 Months
    Vibha Dhoot, 39 from Jaipur shares the journey of her son who was born with major and multiple congenital heart defects and how the family overcame the many challenges, worked through multiple surgeries and complicated treatment protocols to give him a promising future. Please tell us about your child’s conditions and how and when this was diagnosed. At what age? How did it all start? The early symptoms. My son was born in 2016 after a full-term pregnancy. He is 9 years old now. All routine…
  • Stock pic of a young woman fainting and the text overlay When to take fainting seriously
    When Should You Take Fainting Seriously
    Unconsciousness or fainting is an occurrence that we are all familiar with. It is usually a symptom of an underlying medical issue. Here the PatientsEngage team helps you understand the many causes of fainting and when to see a doctor. Unconsciousness is like a switch turning off, and most people know this as something far more familiar called fainting. When someone faints, the brain temporarily receives less blood than it needs, leading to a brief loss of awareness to their surroundings.…
  • Stock pic of a man speaking to a doctor and the text overlay किसी भी सर्जरी से पहले डॉक्टर से क्या पूछें
    किसी भी सर्जरी से पहले डॉक्टर से क्या पूछें - 2
    सर्जरी की आवश्यकता वाली किसी स्थिति का निदान होना हममें से अधिकांश लोगों के लिए कठिन और भ्रमित करने वाली स्थिति हो सकती है। हम चाहते हैं कि सर्जरी सही समय पर, और सही प्रक्रिया से हो, पर अक्सर हमें घबराहट होती है और लगता है कि हमें जल्दबाजी में निर्णय लेना पड़ रहा है। हमें आवश्यक जानकारी की कमी महसूस होती है। इस लेख में हम 5 आम सर्जरी से संबंधित कुछ सवालों पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि आपको कुछ जानकारी मिले और आप अपने डॉक्टर से अपनी स्थिति के अनुसार प्रश्न पूछ सकें, और आप सर्जरी संबंधित निर्णय के…
  • Stock pic of a person speaking to a doctor and the text overlay on green strip किसी भी सर्जरी से पहले डॉक्टर से क्या पूछें
    किसी भी सर्जरी से पहले डॉक्टर से क्या पूछें - भाग 1
    सर्जरी की आवश्यकता वाली किसी स्थिति का निदान होना हममें से अधिकांश लोगों को ऐसी स्थिति का पता चलना कठिन और अस्पष्ट लग सकता है।। हम चाहते हैं कि सर्जरी सही समय पर, और सही प्रक्रिया से हो, पर अक्सर हमें घबराहट होती है और लगता है कि हमें जल्दबाजी में निर्णय लेना पड़ रहा है। हमें आवश्यक जानकारी की कमी महसूस होती है। इस लेख में हम सर्जरी से संबंधित कुछ सवालों पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि आपको कुछ जानकारी मिले और आप अपने डॉक्टर से अपनी स्थिति के अनुसार प्रश्न पूछ सकें, और आप सर्जरी संबंधित निर्णय के बारे…
  • Stock pic of diabetes monitoring tests and text overlay on blue strip Which Diabetes Tests are Really needed?
    Diabetes tests: what you really need (and what you can skip)
    The constant barrage of tests for diabetes diagnosis and management can feel overwhelming. And new ones keep popping up. Dr. Shital Patel explains the role and utility of each of the tests  If you are living with diabetes, you have had a lot of blood tests, check-ups, and screenings. It can feel overwhelming trying to keep track of what all these tests mean and which ones are truly important for your health. You may often see new tests being added in testing packages or mentioned in…