Skip to main content
Submitted by Dr S. Patel on 7 July 2023
A pic of a plane midflight and overlay of the text Travel tips for Cancer patients

कैंसर रोगी और उत्तरजीवी (सर्वाईवर) यात्रा कर सकते हैं, पर उन्हें कुछ ख़ास बातों का ख़याल रखना चाहिए। इस लेख में इस के लिए डॉ. शीतल पटेल से कुछ सुझाव हैं और उर्वी सबनीस, नंदिता मुरलीधर और मोना चौधरी (सभी कैंसर उत्तरजीवी / सर्वाईवर) का बहुमूल्य योगदान भी शामिल है।

कैंसर रोगी को किसी भी यात्रा को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सहमति ज़रूर प्राप्त कर लेनी चाहिए। यात्रा का कार्यक्रम ऐसा बनाएं ताकि आप यात्रा के कारण अपने किसी भी टेस्ट या फॉलो-उप अपॉइंटमेंट से न चूकें। यात्रा करने के लिए ध्यान रहे कि आप फिट और स्वस्थ महसूस कर रहे हों। छोटी यात्राओं के साथ शुरुआत करें। अकेली यात्रा तभी करें जब आप शारीरिक रूप से ठीक महसूस कर रहे हैं।

यदि आप अकेले, बिना किसी साथी के यात्रा कर रहे हैं, तो पहले से ठीक योजना बनाएं और ठहरने की बुकिंग ऐसे करें ताकि आपको किसी एकांत, निर्जन जगह में न रहना हो।

यदि आप किसी ऊंचाई वाले स्थान पर जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि आप यात्रा से पहले वाली रात अच्छी तरह पानी पियें, और ऐसी अच्छी तरह से पानी पीने की क्रिया अपनी पूरी यात्रा के दौरान जारी रखें। ऐसा करने से “हाई आल्टिट्यूट सिकनेस” (अधिक ऊंचाई के कारण हुई बीमारी) से निपटने में मदद मिलती है। यदि आप थोड़ा भी विचलित महसूस करना शुरू करें, तो तुरंत कम ऊंचाई वाली जगह पर जाएं।

हमने कुछ कैंसर रोगियों से यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में बात की। नीचे पेश है उनकी सलाह।

पेय

पानी सबसे अच्छा पेय है! खुद को हाइड्रेट रखें। बार-बार पानी मांगें... प्यास महसूस करने का इंतजार न करें। पानी की एक बोतल हमेशा अपने पास रखें ताकि उस से नियमित रूप से घूँट ले सकें। आदर्श रूप से, उबला हुआ पानी पीना सबसे अच्छा है क्योंकि उबालने पर पानी में मौजूद सभी सूक्ष्म जीव मर जाते हैं। यदि उबला हुआ पानी उपलब्ध नहीं है, तो केवल बोतलबंद पानी लें और सुनिश्चित करें कि यह किसी प्रतिष्ठित ब्रांड का है और आपको ठीक से सील की हुई बोतल मिली है।

पानी के अलावा, ऐसे गर्म पेय (चाय, कॉफी, गरम चॉकलेट आदि) चुनें जो उबले हुए हों ताकि वे अधिक सुरक्षित हों। ताजे फलों के रस से बचें क्योंकि अगर फल अच्छी तरह से नहीं धोए गए हों तो उनका रस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन (पेट में संक्रमण) का कारण बन सकते हैं। लस्सी या छाछ पौष्टिक पेय हैं, पर ध्यान रहे ये किसी साफ़, भरोसेमंद जगह से लिए गए हों।

ध्यान रखें कि पैकेज्ड ड्रिंक्स में बहुत अधिक मात्रा में छिपी हुई चीनी और कैलोरी होती है।

भोजन

यात्रा के दौरान सिर्फ किसी साफ़-सुथरे होटल से ताजा पका हुआ गर्म भोजन ही खाएं। सड़क के किनारे वाले या कच्चे या बिना पके खाद्य पदार्थ से बचें - जैसे फल या सब्जी का सलाद, सुशी आदि - ऐसे खाद्य पदार्थ दूषित हो सकते हैं। सभी फलों को खाने से पहले अच्छी तरह से ज़रूर धो लें। चूंकि कैंसर वाले व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर होती है, व्यक्ति को संक्रमण का अधिक ख़तरा होता है - इसलिए यदि संभव हो तो घर का बना खाना साथ रखें ताकि बाहर का खाना न लेना पड़े।

यदि आप किसी होटल में ठहरे हैं, तो कोई ऐसी स्थानीय सुपरमार्केट खोजें जहाँ आप आसानी से नाश्ते के लिए फल और खाद्य पदार्थ खरीद सकें। इस तरह आप उन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं जिन्हें बाहर खाना शायद सुरक्षित न हो - जैसे कि दही, दूध, अपनी पसंद के फल - और आप जल्दी से सैंडविच या सलाद भी बना सकते हैं।

याद रखें कि पैकेज्ड फूड में मौजूद नमक, चीनी और वसा अधिक हो सकता है, इसलिए लेबल को ध्यान से पढ़ें।

अगर आपको मधुमेह भी है तो कृपया अपने हैंडबैग में हमेशा कोई टॉफ़ी या अन्य मीठी चीज़ जरूर रखें। यात्रा के दौरान रक्त शर्करा का बहुत कम होना उसके बढ़ जाने से अधिक खतरनाक होता है।

Related Reading: Diabetes and Travel

धूप से सुरक्षा

सूरज की सीधी किरणों से खुद को बचाने के लिए धूप में निकलते समय छतरी, टोपी या दुपट्टे का इस्तेमाल करें। कैंसर थेरेपी के बाद, बालों का झड़ना और त्वचा की प्रतिक्रियाएं आम दुष्प्रभाव हैं और ये धूप में अधिक बिगड़ सकते हैं। यात्रा बुक करने से पहले मौसम कैसा होगा, यह पता चला लें, ताकि आप उसके अनुसार सामान बाँध सकें।

यदि आपको कीमो के कारण परिधीय न्यूरोपैथी (कीमो इंड्यूस्ड पेरिफेरल न्यूरोपैथी) है, तो आपको मौसम परिवर्तन के लिए तैयार रहने की आवश्यकता हो सकती है - विशेष रूप से हवा और ठंड। मोज़े, दस्ताने और अतिरिक्त ऊनी कपड़े अपने साथ ज़रूर रखें।

आवश्यक सहायक उपकरण

ऐसी सभी चीज़ें जरूर साथ रखें जिनकी आपको अपनी विशेष आवश्यकताओं के लिए जरूरत हो सकती है। कुछ कैंसर रोगियों के पास कुछ ऐसे विशिष्ट उपकरण हो सकते हैं जो आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। अच्छा होगा यदि आप रोजमर्रा और इमरजेंसी के लिए जरूरी उपकरणों की सूची बनाएं और इन्हें अपने सामान में पैक करें। यदि आप किसी कृत्रिम अंग का उपयोग कर रहे हैं, तो उसके आवश्यक सफाई उत्पाद जरूर रखें और हो सके तो रिप्लेसमेंट के लिए अतिरिक्त जोड़े भी साथ रखें। यदि आप किसी विशेष उत्पाद का उपयोग कर रहे हैं, तो उसके अतिरिक्त उत्पाद भी लें या उत्पाद का बड़ा पैक ले जाएं ताकि यात्रा के दौरान उत्पाद ख़त्म न हो।

यदि स्तन कैंसर के कारण आपके नोड हटा दिए गए हैं, तो हवाई यात्रा करते समय कम्प्रेशन गारमेंट (संपीड़न परिधान) पहनें। यदि ओवेरियन (डिम्बग्रंथि) कैंसर के कारण आपके नोड्स हटा दिए गए हैं, तो हवाई यात्रा करते समय अच्छी गुणवत्ता वाले कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स पहनें। इससे लिम्फेडेमा होने का खतरा कम होगा।

यदि आपको चलने-फिरने के लिए किसी प्रकार के सहायक उपकरण की आवश्यकता है (जैसे कि छड़ी, व्हीलचेयर, विशेष जूते आदि) तो सुनिश्चित करें कि आपने अपने एयरलाइंस, ट्रेन, बस आदि को पहले से इस के बारे में सूचित किया है। कुछ जगहों पर ज्यादा लम्बा चलने की जरूरत हो सकती है - जैसे हवाई अड्डे, मॉल, पर्यटन क्षेत्र, पार्क इत्यादि। ऐसे में आप अपनी व्हीलचेयर साथ ले जाएँ या वहां व्हीलचेयर मांगें। व्हीलचेयर मांगने में संकोच न करें। थक जाने पर बैठ जाएँ। चप्पल या सैंडल के बजाय आरामदायक जूते पहनें। अपने स्वास्थ्य से समझौता न करें, चाहे आप एक दो पर्यटक स्थल न जा पायें।

दवाएं

यात्रा की पूरी अवधि के लिए अपनी सभी दवाएं साथ ले जाएँ, साथ ही कुछ अतिरिक्त दवा भी रखें ताकि अगर यात्रा की अवधि खिंच जाए और अधिक दिन बाहर रहना पड़े तब भी आपके पास दवा उपलब्ध हो। अपने नुस्खे की एक प्रति साथ जरूर रखें ताकि आप वहां दवा खरीद सकें। रोज के निर्धारित दवाओं (सप्लीमेंट्स सहित) के साथ, ऐसी दवाएं भी ले जाएं जिनकी आपको साइड-इफ़ेक्ट (दुष्प्रभाव) के लिए जरूरत हो सकती है - जैसे कि उल्टी, मतली, त्वचा की संवेदनशीलता, दस्त, कमजोरी, नींद न आना, दर्द, पेट खराब होने के लिए दवाएं ।

स्वच्छता

अपने पास हर समय सैनिटाइजर रखें और इसका भरपूर इस्तेमाल करें। भोजन से पहले और सतहों के संपर्क में आने के बाद जब भी संभव हो अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं। पानी न मिले तो दरवाजे के हैंडल, व्यक्तिगत सामान आदि को साफ करने के लिए वेट वाइप्स बहुत अच्छे होते हैं।

इमरजेंसी किट (आपातकाल के लिए)

इमरजेंसी के लिए तैयार रहें! अपनी दवाओं की सूची, इलाज करने वाले डॉक्टर के नाम और आपातकाल के लिए संपर्क सूची (जिसमें करीबी रिश्तेदार आदि का नाम और फ़ोन नंबर हों), और एक फर्स्ट ऐड किट (प्राथमिक चिकित्सा किट) हमेशा अपने साथ रखें। एक छोटे कार्ड पर अपना नाम, ब्लड ग्रुप, संपर्क और परिजनों के नंबर लिखें और इसे अपने बैग पर छिपाएं या खुद जेब या पर्स में रखें ताकि यह हमेशा आसान से मिल पाए। महत्वपूर्ण कागजों की जेरोक्स कॉपी के सेट अपने हर सूटकेस/ बैग में हमेशा रखें।

किसी नए शहर में जा रहे हों तो अपने ठहरने की जगह के आस-पास के अस्पतालों और इमरजेंसी क्लीनिकों का पता चला लें। अपने मेजबान को अपनी ऐसी सभी एलर्जी और अन्य मुद्दों के बारे में सूचित करें जिनके कारण आपको तत्काल डॉक्टर या अस्पताल की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने प्रियजनों से संपर्क बनाए रखें और यात्रा के प्लान में किसी भी बदलाव के बारे में उन्हें तुरंत बताते रहें।

यदि आप कोई अन्य सुझाव है साझा करना चाहते हैं, तो हम से इस लिंक द्वारा संपर्क करें

Changed
07/Jul/2023
Community

Stories

  • Stock pic of an elderly woman with a peach ribbon and the text Living in the present after Endometrial Cancer
    Living In The Present After Endometrial Cancer
    Uma*, 73 from Delhi, is an Endometrial Cancer survivor for almost 7 years. She believes in the need to follow treatment protocols but also to stay informed through credible sources. She wishes she was given proper advice to prevent long term complications. Read on to find out more. Please tell us a bit about your condition. Can you describe it? In September 2019, I was diagnosed with Stage 2B, Endometrial cancer that affected both my ovaries and uterus peritoneum. What were the early symptoms?…
  • Picture of a woman and text overlay Smiling Thruogh Breast and Uterine Cancer
    Smiling Through A Life With Polio And Two Cancers
    Meera Balaji, 58 from Chennai was diagnosed with polio at 7. She talks of her challenges navigating breast cancer and uterine cancer as a person with disability. My polio background prior to cancer At the age of seven, I got afflicted by poliomyelitis. Since then, at a growing age, it was treatment, treatment and lots of treatment. I couldn't go to school or college. I shifted to home-based schooling. In the middle of treatment challenges, I completed my schooling and then later took up a…
  • Stock pic of a person with a fever patch on forehead and the text overlay in Hindi When to see a doctor for fever
    बुखार होने पर डॉक्टर से कब मिलें
    बुखार (ज्वर, फीवर) एक आम लक्षण है। यह आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। हमारे लिए यह समझना जरूरी है कि इसे गंभीरता से कब लेना चाहिए। इस लेख में पेशेंटसएन्गैज की टीम आपको बुखार के प्रकार और कारणों को समझने में मदद करती है, और यह भी बताती है कि डॉक्टर से कब मिलना चाहिए। हम सभी ने अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी बुखार का अनुभव किया है। बुखार वास्तव में एक उपयोगी लक्षण है, क्योंकि इस से हमें पता चलता है कि हमारा शरीर किसी अंदरूनी संक्रमण से लड़ रहा है। हमारे शरीर का…
  • Thumbnail based on world cancer day theme United by Unique and the text How Cancer Shapes Lives and Perspectives
    Cancer Turned My Life Upside Down
    On World Cancer Day, our contributors shared how cancer has changed their perspective and outlook towards life, irrespective of whether it turned their lives upside down or not.  You can also read their detailed cancer journeys by clicking on their names.  Sai Narayana Karanam, Lung Cancer How has cancer turned your life upside down? Cancer didn’t just challenge my health—it changed the way I see every single day. One moment I was living normally, and the next I was facing scans,…
  • Profile picture of a woman in a black jacket and orange shirt and the text overhead Cancer Turned My World Upside Down
    Cancer Disrupted Everything But Taught Me Power of Hope
    World Cancer Day announced the Upside Down Challenge. Anita Nanda reflects on how cancer has changed her forever. And what gives her hope and keeps her resilient. How has cancer turned your life upside down? Cancer diagnosis is a life changing event in anyone’s life. Life is totally turned upside down. The treatment is long…what’s more it is not predictable. Everyday is a new day with different experiences. Cancer turned my life upside down in ways I never imagined. Before it entered my world,…
  • Picture of the author in the hills and the text overaly I trekked the himalayas one year after Ovarian Cancer Treatment
    Mental Healing Is An Important Element Of Cancer Healing
    Prajakta Paranjpe, 47, a Singapore resident, was diagnosed with ovarian cancer, with almost no symptoms. A surgery and six rounds of chemo later, she has been clear for a year, and has even gone trekking to the Himalayas. Read how she navigated her recovery process. Today, I am totally fit and healthy. I am working full time and trekking on the weekends. In fact, I believe I am a lot healthier now than I was 5-7 years ago. At present, there is no evidence of cancer in my body. My last chemo was…
  • Stock pic of a person with a fever patch on forehead and the text overlay When to take fever seriously
    When To See a Doctor for Fever
    Fever is a common symptom. It is usually a symptom that the body is fighting an infection. However there are times, it should be taken seriously. Here the PatientsEngage team helps you understand the types and causes of fever and when to see a doctor. All of us have experienced a fever sometime in our lives. Fever is actually a good symptom as it indicates that our body is fighting an infection in our body. Our average normal body temperature is 98.6° Fahrenheit or 37° Celsius. The baseline…
  • Pic of the podcast episode Unpacking Geriatric Cancer Care with the host Aparna Mittal and the guest Dr Vanita Noronha
    बुजुर्गों में कैंसर उपचार के लिए वृद्धावस्था संबंधी विशेष मूल्यांकन का महत्व
    प्रमुख मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और शोधकर्ता डॉ. वनिता नोरोन्हा ने पेशेंट्सएंगेज पॉडकास्ट पर बुजुर्गों में कैंसर देखभाल के लिए आवश्यक विशेष वृद्धावस्था संबंधी मूल्यांकन के बारे में चर्चा की, और बताया कि ऐसे मूल्यांकन से उपचार को व्यक्तिगत बनाने में कैसे मदद मिल सकती है। जानकारी के लिए पढ़ें पॉडकास्ट पर आधारित यह लेख: जेरीऐट्रिक ऑन्कोलॉजी या जेरीऐट्रिक कैंसर केयर (बुजुर्गों के कैंसर उपचार और देखभाल के क्षेत्र) क्या हैं? जेरीऐट्रिक ऑन्कोलॉजी या जेरीऐट्रिक कैंसर केयर (बुजुर्गों के कैंसर उपचार और देखभाल…
  • Pic of the podcast episode Unpacking Geriatric Cancer Care with the host Aparna Mittal and the guest Dr Vanita Noronha
    Unpacking Geriatric Cancer Treatment in India
    Dr Vanita Noronha, a leading medical oncologist and researcher spoke on the PatientsEngage Podcast on the value of Geriatric Cancer Care and how Geriatric Assessment can help personalize treatment for older persons. What is Geriatric Oncology or Geriatric Cancer Care? Given that cancer is predominantly considered a disease of aging, why do we need a special focus on geriatric cancer care?  Geriatric means older and Geriatric oncology means Cancer in older people. There is a greater chance…
  • Poster announcing PARC Cohort 2025
    Announcing the PARC 2025 cohort!
    Are you passionate about improving access to research, fostering better care and creating a positive impact on clinical trials and guidelines for cancer? Apply to PARC (Patient Advocate Research and Clinical Guidelines) Training Program) 2025 now. What is the PARC (Patient Advocate Research and Clinical Guidelines) Training Program The National Cancer Grid and PatientsEngage are collaborating to build a team of Patient Advocates to work towards advancing patient and public involvement in…