Skip to main content
Submitted by PatientsEngage on 29 September 2025
Stock pic of a man speaking to a doctor and the text overlay किसी भी सर्जरी से पहले डॉक्टर से क्या पूछें

सर्जरी की आवश्यकता वाली किसी स्थिति का निदान होना हममें से अधिकांश लोगों के लिए कठिन और भ्रमित करने वाली स्थिति हो सकती है। हम चाहते हैं कि सर्जरी सही समय पर, और सही प्रक्रिया से हो, पर अक्सर हमें घबराहट होती है और लगता है कि हमें जल्दबाजी में निर्णय लेना पड़ रहा है। हमें आवश्यक जानकारी की कमी महसूस होती है। इस लेख में हम 5 आम सर्जरी से संबंधित कुछ सवालों पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि आपको कुछ जानकारी मिले और आप अपने डॉक्टर से अपनी स्थिति के अनुसार प्रश्न पूछ सकें, और आप सर्जरी संबंधित निर्णय के बारे में अधिक आश्वस्त महसूस कर सकें और प्रक्रिया में बेहतर भाग ले सकें। ये 5 सर्जरी हैं: सीजेरियन सेक्शन, हिस्टेरेक्टोमी, कैरोटिड एंडार्टेरेक्टोमी, कोरोनरी आर्टरी बाईपास और प्रोस्टेटेक्टॉमी।

सर्जरी संबंधित प्रश्नों के विषय पर लेख का यह दूसरा भाग है। पहले भाग में सर्जरी संबंधित कुछ जनरल जानकारी है, और साथ ही 5 अन्य आम की जाने वाली सर्जरी पर चर्चा है, देखें यह लिंक। Questions to Ask Before Any Surgery Part 1

सीजेरियन सेक्शन

सीजेरियन सेक्शन एक ऐसी सर्जरी है जो पेट और गर्भाशय पर चीरा लगाकर पेट के माध्यम से बच्चे को जन्म देने के लिए की जाती है।

सीजेरियन सेक्शन के (सामान्य योनि प्रसव के मुकाबले) कुछ आम कारण हैं:

  • नियोजित सीजेरियन आमतौर पर तब किया जाता है जब गर्भ में स्थित बच्चा बड़े आकार का हो, जब बच्चे का सिर नीचे की ओर नहीं हो (ब्रीच, लेटरल आदि), या प्लेसेंटा में जटिलताएँ हों, आदि ।
  • कभी-कभी अगर बच्चा संकट में हो तो आपातकालीन सीजेरियन किया जा सकता है ।


https://www.drarohitasgaonkar.com/caesarean-section-delivery/

योनि प्रसव के बजाय सी-सेक्शन चुनने के कारण

  • अपने डॉक्टर से सी-सेक्शन के संभावित कारणों और फायदे और नुकसान के बारे में बात करें।
  • सर्जरी से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में पूछें।

सर्जरी

  • पूछें कि सर्जरी के दौरान आपको किस तरह का एनेस्थीसिया दिया जाएगा?
  • पूछें कि सर्जरी में आमतौर पर कितना समय लगता है?
  • पूछें कि सर्जरी के कितनी देर बाद आप स्तनपान शुरू कर सकती हैं?
  • आपको अस्पताल में कितने समय तक रहना होगा?
  • पूछें कि आप वर्तमान में जो दवाएँ या सप्लीमेंट ले रही हैं, क्या आपको सर्जरी से पहले उन्हें बंद करने की ज़रूरत है, और यदि हाँ, तो कब बंद करना होगा?
  • पूछें कि क्या जन्म के तुरंत बाद शिशु को संभालने के लिए ऑपरेशन कक्ष में क्या बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद होंगे?

रिकवरी:

  • आपके चीरे के ठीक होने में किन बातों से विलंब या बाधा आ सकती है?
  • आपके टांके ठीक होने में कितना समय लगेगा?
  • पूछें कि क्या सिजेरियन के बाद आपकी अगली डिलीवरी सामान्य योनि प्रसव से हो सकेगी?
  • क्या सर्जरी से आपके स्तनपान कर पाने पर असर पड़ेगा?
  • पोस्ट ऑपरेटिव फॉलो-अप विज़िट की कब-कब जरूरत होगी, और ये विज़िट कितनी लंबी होंगी?

रक्तस्राव

  • सी-सेक्शन के बाद आपको कितने समय तक रक्तस्राव होगा?
  • अगर रक्त प्रवाह बहुत ज़्यादा है या बंद नहीं होता है, तो आपको अपने डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

दैनिक गतिविधियाँ

  • सर्जरी के बाद पहले कुछ दिनों में आपके लिए कौन सी गतिविधियाँ सुरक्षित हैं?
  • आप यौन संबंध फिर से कब शुरू कर सकती हैं?

प्रसवोत्तर चेक-अप

  • आपको प्रसवोत्तर चेक-अप कब करवाना चाहिए?
  • बच्चे के जन्म के बाद हार्मोनल परिवर्तनों संबंधी क्या अपेक्षा करें?

हिस्टेरेक्टोमी

हिस्टेरेक्टोमी गर्भाशय को सर्जरी द्वारा हटाने की प्रक्रिया है। यह आंशिक, पूर्ण या रैडिकल हो सकती है। कुछ आम स्थितियाँ जिन में हिस्टेरेक्टोमी की सिफारिश की जाती है:

  • असामान्य अत्याधिक रक्तस्राव
  • फाइब्रॉएड
  • एंडोमेट्रियोसिस
  • गर्भाशय का प्रोलैप्स

सर्जरी

  • आपको हिस्टेरेक्टॉमी की आवश्यकता क्यों है? आपकी स्थिति में क्या सर्जरी के अलावा कोई अन्य विकल्प हैं?
  • सर्जरी में कौन-कौन से अंग निकाले जाएँगे?
  • क्या सर्जरी में अंग योनि के मार्ग से निकाले जाएंगे या पेट में चीरा लगा कर?
  • अस्पताल में कुल कितने समय तक रहने की अपेक्षा है?
  • हिस्टेरेक्टॉमी करवाने के शारीरिक प्रभाव क्या हैं?
  • आप जो भी दवाएँ या सप्लीमेंट ले रही हैं, उनके बारे में पूछें और क्या आपको सर्जरी से पहले उन्हें बंद करने की आवश्यकता हो सकती है, और अगर हाँ, तो कब।

जटिलताएँ

  • इस सर्जरी की संभावित जटिलताएँ क्या हैं?

रिकवरी

  • आप अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियों को कितनी जल्दी फिर से शुरू कर सकती हैं?
  • क्या तैराकी, वजन उठाना, दौड़ना जैसी शारीरिक गतिविधियों के लिए कोई प्रतिबंध हैं?
  • क्या आपको हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की ज़रूरत होगी?
  • क्या सर्जरी से आपकी सेक्स ड्राइव (यौन इच्छा) पर असर पड़ेगा?

फ़ॉलो अ

  • सर्जरी के बाद क्या आहार और जीवनशैली में कोई बदलाव की ज़रूरत है?
  • फ़ॉलो अप कब और कितनी बार करवाने की ज़रूरत है?

कैरोटिड एंडार्टेरेक्टोमी

कैरोटिड आर्टरी मस्तिष्क तक रक्त और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली मुख्य धमनी है। कैरोटिड एंडार्टेरेक्टोमी सर्जरी तब की जाती है जब कैरोटिड आर्टरी संकुचित हो जाती है या उसमें (प्लाक जमा होने से) कोई ब्लॉक हो जाता है।

यह सर्जरी कब की जाती है?

  • जब कैरोटिड आर्टरी 70% से ज़्यादा संकुचित हो जाती है
  • स्ट्रोक या टीआईए (ट्रांसिएन्ट इस्केमिक अटैक) के मामले में


https://hopeforhearts.com.au/carotid-artery-stenosis/


https://www.healthlinkbc.ca/health-topics/carotid-endarterectomy

सर्जरी

  • यह पूछें कि आपके मामले में सर्जरी की आवश्यकता क्यों है, उसे कितनी जल्दी करना होगा, और उसको करवाने का महत्व क्या है।
  • पूछें कि प्रक्रिया के दौरान क्या अपेक्षा की जानी चाहिए
  • आपकी कैरोटिड आर्टरी से प्लैक को हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक के बारे में पूछें।
  • किस प्रकार के एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाएगा?

सर्जरी से पहले कोई निर्दे

  • क्या आपको सर्जरी से पहले ली जा रही कोई दवा या सप्लीमेंट बंद करने की ज़रूरत है? अगर हाँ, तो आपको सर्जरी से कितने दिन पहले उन्हें लेना बंद कर देना चाहिए?

जोखिम

  • क्या सर्जरी आपातकालीन है और तुरंत करनी होगी, या इसे कुछ समय के बाद, योजना बनाकर किया जा सकता है?
  • अगर आप सर्जरी नहीं करवाएंगे तो क्या होगा?
  • सर्जरी की संभावित जटिलताएँ क्या हैं
  • सर्जरी के जोखिम के कारण होने वाली जटिलताओं की संभावना क्या है?

रिकवरी

  • अस्पताल में रहने की अपेक्षित अवधि क्या है?
  • क्या सर्जरी के दौरान या उसके बाद आपको शरीर से द्रव निकालने कि लिए कोई ट्यूब या ड्रेन डाली जाएगी? क्या आपको घर पर उसकी ज़रूरत होगी?
  • आप ड्राइविंग/ कसरत आदि जैसी दैनिक गतिविधियाँ फिर से कब शुरू कर पाएंगे?
  • आपको आहार और जीवनशैली में क्या बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है?

सर्जरी के बाद फॉलो-अप देखभा

  • आपको कितनी बार फॉलो-अप विज़िट करने की अपेक्षा करनी चाहिए? इस तरह के फॉलो-अप की कितने समय तक जरूरत रहेगी?
  • क्या सर्जरी के बाद आपको किसी फिजियोथेरेपी या व्यावसायिक चिकित्सा की आवश्यकता होगी?

कोरोनरी आर्टरी बाईपास

कोरोनरी आर्टरी वह रक्त वाहिका है जो हृदय को रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। कोरोनरी आर्टरी बाईपास इस में रुकावटों को दूर करने के लिए की जाने वाली सर्जरी है।

यह सर्जरी आमतौर पर कब की जाती है?

  • एनजाइना के साथ कोरोनरी हृदय रोग
  • दिल का दौरा (हार्ट अटैक)
  • मधुमेह के कुछ मामलों में 
  • अवरुद्ध कोरोनरी आर्टरी
  • दिल की विफलता के कुछ गंभीर मामलों में


https://www.hopkinsmedicine.org/health/treatment-tests-and-therapies/co…


https://www.apollohospitals.com/health-library/coronary-artery-bypass-g…

सर्जरी

  • आपकी सर्जरी किस प्रकार की कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी होगी (ऑन-पंप या ऑफ-पंप)?
  • बाईपास ग्राफ्ट के लिए कौन सी धमनियों का उपयोग किया जाएगा?
  • इस सर्जरी से जुड़े संभावित जोखिम और जटिलताएँ क्या हैं?
  • इस सर्जरी में सफलता की संभावनाएँ क्या हैं?
  • डॉक्टर और उनकी टीम ने अब तक जो इस प्रकार की सर्जरी की हैं, उन में सफलता दर क्या है?

सर्जरी से पूर्व की तैयारी और सर्जरी के बाद की रिकवरी

  • सर्जरी से पहले कौन से टेस्ट करवाने होंगे?
  • क्या आप कोई ऐसी दवा या सप्लीमेंट ले रहे हैं जिसे सर्जरी से पहले बंद कर देना चाहिए और अगर हाँ, तो कब?
  • अस्पताल में रहने की अपेक्षित अवधि क्या है?

जीवनशैली में बदलाव:

  • सर्जरी के बाद आपको आहार और जीवनशैली में क्या बदलाव करने होंगे?
  • सर्जरी के बाद आप काम पर कब लौट सकते हैं और सामान्य गतिविधियाँ कब फिर से शुरू कर सकते हैं?

दवाएँ:

  • सर्जरी के बाद आपको किन दवाओं की ज़रूरत होगी और आपको उन्हें कितने समय तक लेना होगा?
  • सर्जरी के बाद आपको जो दवाएँ लेनी होंगी, उनके संभावित दुष्प्रभाव क्या हैं?

अन्य विचार के विषय :

  • यदि आप तुरंत सर्जरी नहीं करवाएंगे तो क्या होगा? सर्जरी में कितना विलंब किया जा सकता है?
  • क्या सर्जरी के अलावा कोई वैकल्पिक उपचार है जिस पर विचार किया जा सकता है?
  • क्या आपको ठीक होने की अवधि के लिए घर में कुछ व्यवस्था करने की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो इस के लिए किन संसाधन और कार्यों की आवश्यकता हैं?

प्रोस्टेटेक्टॉमी

प्रोस्टेट मूत्रमार्ग के आसपास की एक छोटी ग्रंथि है जो पुरुषों में वीर्य के लिए तरल पदार्थ बनाती है। प्रोस्टेट सामान्य रूप से बढ़ती उम्र के साथ बढ़ सकता है। प्रोस्टेटेक्टॉमी का मतलब है प्रोस्टेट ग्रंथि को सर्जरी द्वारा हटाना। यह रेडिकल प्रकार की सर्जरी हो सकती है (प्रोस्टेट के साथ शुक्राशय को भी हटा दिया जाता है), या प्रोस्टेट का ट्रांसयूरेथ्रल रिसेक्शन (टीयूआरपी) हो सकता है, जिस में जैसे कि नाम से पता चलता है, प्रोस्टेट को मूत्रमार्ग के माध्यम से निकाला जाता है।

यह सर्जरी आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर और सौम्य प्रोस्टेट वृद्धि के लिए की जाती है जब प्रोस्टेट के कारण मूत्र निकालने में परेशानी होने लगती है

https://www.urologisttijuana.com/services/prostatectomy/

प्रोस्टेट वृद्धि के बारे में:

  • प्रोस्टेट वृद्धि के संभावित कारण क्या हैं?
  • आपकी उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या होना कितना आम है?
  • क्या आपकी समस्या प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित हो सकती है?
  • क्या आपने जिन लक्षणों के बारे में चर्चा की है, वे बढ़े हुए प्रोस्टेट के कारण हैं?
  • क्या सर्जरी से पहले कोई और टेस्ट करने की ज़रूरत है?
  • क्या ऐसी कोई दवाएँ हैं जो मूत्र संबंधी लक्षणों को बढ़ाती हैं या प्रोस्टेट की सूजन को बदतर बनाती हैं?
  • रात में बार-बार पेशाब करने की जरूरत को कम करने में क्या मदद कर सकता है?

सर्जरी:

  • कैसे आश्वस्त हों कि आपकी समस्या प्रोस्टेट कैंसर के कारण नहीं है?
  • क्या कोई ऐसी वैकल्पिक/ सुरक्षित उपचार और दवाइयाँ हैं जो आपको सर्जरी से बचने में मदद कर सकती हैं?
  • यदि आप सर्जरी नहीं करवाने का निर्णय लेते हैं तो संभावित परिणाम क्या होंगे?
  • आपके लिए किस प्रकार की सर्जरी का सुझाव दिया गया है?
  • सर्जरी की संभावित जटिलताएँ क्या हैं?
  • अपेक्षित रिकवरी अवधि और अस्पताल में रहने की अवधि क्या है?

रिकवरी

  • रिकवरी की अपेक्षित अवधि क्या है?
  • सर्जरी के बाद क्या आपको पेशाब करते समय कोई दर्द महसूस होगा?
  • क्या आपकी सेक्स लाइफ़ प्रभावित होगी?
  • आप सामान्य दिन-प्रतिदिन की गतिविधियाँ कब शुरू कर सकेंगे?
  • आप व्यायाम कब शुरू कर सकेंगे?

फॉलो अप

  • आपको कितने समय तक फॉलो अप करने की जरूरत होगी, और फॉलो अप विज़िट कितनी बार करने की जरूरत होगी?
  • क्या सर्जरी के बाद आपके मूत्र संबंधी लक्षण पूरी तरह से ठीक हो जाएँगे?

सर्जरी संबंधी निर्णय एक चिकित्सकीय निर्णय है, जो हर व्यक्ति के लिए व्यक्ति के लक्षणों, बीमारी की अपेक्षित प्रगति, गंभीरता और बीमारी से होने वाले सामान्य कार्यों में उत्पन्न दिक्कतों और खतरों के आधार पर लिए जाते हैं। भले ही डॉक्टर ऐसे निर्णय को दिशा दें और वे ऐसे निर्णय अपने चिकित्सा ज्ञान के आधार पर आपके सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए लें, पर आप यदि इस निर्णय की प्रक्रिया का हिस्सा महसूस करें और खुद अपना दृष्टिकोण पेश करें, तो सर्जरी के परिणाम को बेहतर बनाने और प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसलिए सही सवाल पूछने में संकोच न करें और अपने पक्ष को पेश करें, क्योंकि यह आपके शरीर की बात है और आपको ही सर्जरी के परिणाम के साथ जीना होगा।

CITATIONS:

  1. “Ask an OB/GYN – Your Top C-Section Questions Answered | HCA Virginia.” HCA Virginia, 2024, www.hcavirginia.com/healthy-living/blog/your-top-seven-c-section-questi…. Accessed 18 Nov. 2024.
  2. “Ask Your Doctor.” SCAI - Seconds Count, 2023, www.secondscount.org/treatment/coronary-artery-bypass-graft-surgery/ask…. Accessed 21 Nov. 2024.
  3. “Carotid Endarterectomy: Before Your Surgery.” Alberta.ca, 2024, myhealth.alberta.ca/Health/aftercareinformation/pages/conditions.aspx?hwid=zc2749. Accessed 19 Nov. 2024.
  4. Clinic, Cleveland. “6 Questions to Ask Your Surgeon If You Need Coronary Bypass Surgery.” Cleveland Clinic, 4 Mar. 2019, health.clevelandclinic.org/6-questions-to-ask-your-surgeon-if-you-need-coronary-bypass-surgery. Accessed 21 Nov. 2024.
  5. “Enlarged Prostate - What to Ask Your Doctor Information | Mount Sinai - New York.” Mount Sinai Health System, 2021, www.mountsinai.org/health-library/questions-to-ask-your-doctor/enlarged…. Accessed 21 Nov. 2024.
  6. Gallagher, Kathryn. “Questions to Ask.” Prostate Cancer Foundation, 9 Aug. 2016, www.pcf.org/c/questions-to-ask/. Accessed 21 Nov. 2024.
  7. John Hopkins Medicine. “Coronary Artery Bypass Graft Surgery.” Hopkinsmedicine.org, John Hopkins Medicine, 2019, www.hopkinsmedicine.org/health/treatment-tests-and-therapies/coronary-a….
  8. “Questions for Your Doctor about Hysterectomy | HCF.” Hcf.com.au, 2016, www.hcf.com.au/preparing-for-hospital/hysterectomy/questions-for-your-d…. Accessed 19 Nov. 2024.
  9. Should You Have a Hysterectomy?How to Decide 1.
  10. “Coronary Artery Bypass Grafting - Who Needs It?| NHLBI, NIH.” Www.nhlbi.nih.gov, www.nhlbi.nih.gov/health/coronary-artery-bypass-grafting/who-needs.
  11. “Coronary Artery Bypass Graft Surgery.” Hopkinsmedicine.org, John Hopkins Medicine, 2019, www.hopkinsmedicine.org/health/treatment-tests-and-therapies/coronary-a….
Changed
09/Jun/2026

Stories

  • Upcoming Webinar: Managing Lower Limb Lymphedema on 18th Dec 2021
    Mark your calendars. Share with cancer survivors of cervical cancer, vulvar cancer, endometrial cancer, ovarian cancer and men after prostate cancer and penile cancer. They should all know about lower limb lymphedema, a significant survivorship issue   While there is some awareness on lymphedema after breast cancer, we found that the awareness on lower limb lymphedema was extremely low. Lower Limb Lymphedema affects women with gynaecological cancers like cervical cancer, vulvar…
  • Stock pic of a person in blue t-shirt, head not visible, holding a blue ribbon and a text overlay of My Prostate Cancer Journey
    प्रोस्टेट कैंसर के साथ मेरा सफर
    एक रूटीन वार्षिक जांच से स्टेज 3 प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का निदान हुआ। इस लेख में एक प्रोस्टेट कैंसर उत्तरजीवी (सर्वाइवर) निदान, उपचार और उसके बाद के 5 साल के अपने अनुभव साझा करते हैं।   मुझे प्रोस्टेट कैंसर का निदान 50 साल के होते ही मिला। एक नियमित वार्षिक मेडिकल चेकअप से पता चला कि मेरा पीएसए (प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन) 9 है - सामान्य रेंज 0-4  है। मैं अन्यथा काफी स्वस्थ था, मेरे वार्षिक जांच में कोई अन्य चिंताजनक संकेत नहीं थे। मेरी जीवन शैली बहुत सक्रिय थी, और…
  • Cardiovascular Complications of Diabetes
    Persons with diabetes have a 2-to-3 fold higher rate of cardiovascular complications than those without diabetes. Read more about how diabetes increases the risk of complications and what can be done to manage this risk. Pro-tip: The best approach is to manage and control diabetes well.  The diabetic population is known to have a 2-to-3 fold higher rate of complications than the non-diabetic population. While it is true that diabetes increases the risk of getting numerous…
  • Managing Diabetes and Hypertension Effectively
    People with diabetes are at a higher risk of high blood pressure. High Blood pressure also increases the risk of diabetes. This co-existence leads to cardiovascular conditions, stroke, kidney disease, visual impairment and more. Read more to understand how you can manage both these conditions to improve your health outcomes. The International Diabetes Federation estimated that 72.9 million adults in India had diabetes in 2017, and this number would grow to 134 million by the year 2045. Studies…
  • How To Prevent and Manage Prostate Problems
    Dr. Ajit M Vaze, senior urological surgeon and past President of Urological Society of India, talks about the two main prostrate problems faced by men, prostate enlargement and prostate cancer, and recommends tips for keeping a healthy prostate. What are the common prostate problems? Diseases of prostate can be divided broadly into cancerous and non-cancerous. The commonest of non-cancerous problems of prostate is benign prostatic hyperplasia (BPH) — also called prostate gland enlargement.…
  • Stock pic of a person in blue t-shirt, head not visible, holding a blue ribbon and a text overlay of My Prostate Cancer Journey
    My Journey With Prostate Cancer
    A routine annual screening led to a diagnosis of an aggressive form of Stage 3 prostate cancer. A prostate cancer survivor shares his experience from diagnosis to treatment and now a 5-year survival. Background I was diagnosed with prostate cancer when I had just turned 50. A routine annual medical checkup revealed a PSA (prostate specific antigen) reading of 9 (normal range being 0-4). I was otherwise quite healthy, with no other red flags in my annual medical, and led a very active lifestyle…
  • यदि मुझे उच्च रक्तचाप है तो क्या मैं व्यायाम कर सकता हूँ?
    व्यायाम उच्च रक्तचाप को प्रबंधित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है, परन्तु यदि आपको उच्च रक्तचाप है तो व्यायाम करते समय कुछ सावधानियां आवश्यक हैं। व्यायाम उच्च रक्तचाप को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है और डॉक्टर उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) वाले लोगों को व्यायाम करने की सलाह देते हैं। व्यायाम करने से हृदय रक्त को बेहतर पंप कर पाता है जिससे धमनियों पर कम जोर पड़ता है और रक्तचाप कम होता है। व्यायाम व्यक्ति के ऊर्जा के स्तर और समग्र सहनशक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है, एक अच्छा एहसास प्रदान करता…
  • भुनी मेथी चिकन - डायबिटीज और दिल के अनुकूल रेसिपी
    एक स्वस्थ और स्वादिष्ट प्रोटीन युक्त,  कम वसा वाली  रेसिपी। सभी के लिए अनुकूल - खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें मधुमेह है - डाईबेटिस अवेयरनेस एंड यू द्वारा योगदान। सामग्री: चिकन (बोनलेस): 50 ग्राम खट्टा दही: 50 ग्राम अदरक: 1 चम्मच (पेस्ट) लहसुन: 1 चम्मच (पेस्ट) हरी मिर्च: 1 चम्मच (पेस्ट) नमक स्वादअनुसार मेथी साग: 20 ग्राम (पेस्ट) तेल: ब्रश करने के लिए 1 चम्मच 2.5 मिली गोभी का पत्ता: 1 बड़ा टुकड़ा नींबू का रस: 1 चम्मच (रस) प्रक्रिया: चिकन को ठीक से धोएं पत्ता गोभी और तेल को छोड़कर सभी…
  • Collage of pictures of Hemalatha with her husband and her mother
    "My Organs Are Like My Babies"
    Hemalatha Rao was diagnosed with a hole in her heart at the age of three. Since then she has dealt with a slew of conditions and has even undergone a heart and double lung transplant in the midst of the Covid Pandemic. She shares her experience and her approach to building mental fortitude and resilience. At the age of 46, just before the 2nd Covid wave hit the country, I underwent a heart and double lung transplant. I have been waiting for this transplant since Aug 2019, when the world had not…
  • मूंग दाल डोसा - एक हेल्दी स्नैक विकल्प
    मूंग दाल प्रोटीन, विटामिन और आहार फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। मूंग दाल डोसा या पेसारट्टू सोडियम, संतृप्त वसा (फॅट्स) और कोलेस्ट्रॉल में कम है, जो मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए एक बहुत ही स्वस्थ स्नैक विकल्प है। छोटे बच्चों के लिए एक स्कूल के बाद नाश्ते के लिए भी बिल्कुल सही है। सामग्री : 1 कप साबुत हरी मूंग दाल 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल 2 बड़े चम्मच दही 3-4 बड़े चम्मच पानी स्वाद के लिए नमक (नुस्खा में न्यूनतम या कोई नमक जोड़ें) 2 हरी मिर्च (वैकल्पिक) Read this recipe in…